प्रहरी संवाददाता/फुसरो (बोकारो)। भारतीय मजदूर संघ से संबंद्ध सीसीएल सीकेएस ने कोयला मजदूरों का 11वां वेतन समझौता में विलंब को लेकर 21 फरवरी को बेरमो कोयलांचल क्षेत्र के बीएंडके तथा ढोरी क्षेत्र के महाप्रबंधक कार्यालय के समक्ष जुलूस प्रदर्शन कर मांग पत्र सौंपा।
इस अवसर पर संघ के वरीय नेता रविंद्र कुमार मिश्रा व विनय पाठक ने कहा कि वेतन समझौता पर 19 प्रतिशत एमजीबी पर सहमति बनी और अन्य मुद्दों पर कोई वार्ता नहीं हो सकी। उसके बाद कोल इंडिया और केंद्र सरकार नींद में चली गई।
जिसके कारण कोयला मजदूरों के बीच असमंजस की स्थिति बनी हुई है। जिसे देखते हुए मजदूरों का सबसे भरोसेमंद संगठन बीएमएस ने वेतन समझौता को लागू करने में हो रही देरी पर संज्ञान लिया तथा आंदोलन शुरू किया।

मौके पर बीएंडके मुख्यालय करगली में क्षेत्रीय अध्यक्ष राम निहोरा सिंह सहित उमेश नायक, राजकुमार ठाकुर, संजय पांडेय, धर्मेंद्र सिंह, भागीरथ मिश्रा, विनय सिंह, हारून रशीद, राजेश सिन्हा, कृष्ण कुमार, मोहम्मद मकसूद, अजय कुमार, संजय यादव आदि उपस्थित थे।
जबकि ढोरी महाप्रबंधक कार्यालय के समक्ष क्षेत्रीय अध्यक्ष कुलदीप व क्षेत्रीय सचिव विनय कुमार सहित राजेश पासवान, वीरेंद्र गुप्ता, हीरालाल रविदास, शशि रंजन सिंह, बुधन नोनिया, शाहनवाज खान, प्रमोद कुमार गौतम, निरंजन वर्मा, जितेंद्र प्रसाद, डेगन दास, आगास राम, भादो बाउरी, भुनेश्वर यादव, जमुना नोनिया आदि मौजूद थे।
![]()












Leave a Reply