Advertisement

कोयले का भविष्य 50 साल या 20 साल भी हो सकता है-पूर्व सीएमडी

गरीब बच्चों को शिक्षित करना व् असहायो की मदद करना जीवन का लक्ष्य-गोपाल सिंह

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में बेरमो के करगली मे 21 फरवरी को बातचीत में सीसीएल के पूर्व सीएमडी गोपाल सिंह ने बताया कि गरीब बच्चों को शिक्षित करना और असहायो की मदद करना उनके जीवन का लक्ष्य है।

राजनीति में आने की अटकलों पर पूर्व सीएमडी ने कहा कि समाज ने यदि चाहा तो वे राजनीति में भी जरूर आएंगे। फिलहाल उनके पुत्र मृगांक शेखर भारतीय जनता पार्टी मे हैं। वे सामाजिक जीवन में सक्रिय हैं।

पूर्व सीएमडी सिंह ने कहा कि वह सामाजिक कार्यों के सिलसिले में ही बेरमो आते जाते रहेगे। सिंह अपनी राजनीतिक मंशा खुलकर नहीं बता रहे हैं, लेकिन जानकारों का मानना है कि धनबाद में ही राजनीतिक पारी शुरू करने की उनकी योजना है।

पूर्व सीएमडी गोपाल सिंह ने बताया कि कोयले का भविष्य 50 साल या 20 साल भी हो सकता है। काेल इंडिया काे काेयला के अलावा दूसरे विकल्प तलाशने हाेंगे। काेल इंडिया प्रबंधन इस पर तेजी से काम कर रहा है। इसलिए काेयले के अलावा कोल इंडिया साैर ऊर्जा और एल्युमिनियम उत्पादन के क्षेत्र मेंं कदम रखेगी।

उन्होंने कहा कि काेयले के कई विकल्प काफी तेजी से उभर कर सामने आ रहे हैं। ग्रीन एनर्जी काे बढ़ावा देने के लिए साैर ऊर्जा पर काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि काेल इंडिया भविष्य में काेयला के अलावा अन्य सेक्टर में इनवेस्ट करेगी। इस पर गंभीरता से काम चल रहा है।

उन्होंने बताया कि सीसीएल द्वारा बेरमो मे सीसीएल के सौजन्य से 6 कायाकल्प स्कूल बनना है। जिसमे 2 कायाकल्प स्कूल बनना शुरू हो गया है। सिंह ने इसके लिए सीसीएल के वर्तमान सीएमडी पीएम प्रसाद और ढोरी जीएम एमके अग्रवाल को साधुवाद दिया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *