प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। सेंट्रल कोलफीड्स लिमिटेड (सीसीएल) के पूर्व सीएमडी गोपाल सिंह तथा ढोरी क्षेत्र के महाप्रबंधक (जीएम) एमके अग्रवाल ने 21 फरवरी को पेटरवार प्रखंड के हद में अंगवाली का दौरा किया। यहां पूर्व सीएमडी सिंह को जीएम अग्रवाल ने फूलों का गुलदस्ता देकर स्वागत किया गया।
जानकारी के अनुसार पूर्व सीएमडी सिंह द्वारा इस अवसर पर अंगवाली में सीसीएल की भूमि में बन रहे दूमंजिला डीएवी स्कूल भवन निर्माण स्थल का निरिक्षण किया गया। बता दें कि, सेवानिवृति उपरांत पूर्व सीएमडी सिंह बेरमो कोयलांचल में घूमने के ख्याल से आए हुये हैं।

अपने कार्यकाल में उन्होंने अंगवाली एवं मकोली में कायाकल्प योजना के तहत डीएवी स्कूल निर्माण के लिए नारियल फोड़कर आधारशिला रखी थी। आज उसी निर्माण का अवलोकन करने यहां आए थे।
पूर्व सीएमडी एवं जीएम ने यहां निर्माण कार्य की प्रगति देख संवेदक की तारीफ किया। मौके पर ढोरी क्षेत्र के क्षेत्रीय प्रबंधक कार्मिक एवं प्रशासन प्रतुल कुमार, क्षेत्रीय प्रबंधक असैनिक उज्जवल कुमार सिंह, सुरक्षा विभाग के अधिकारीगण सहित संवेदक राणा प्रताप सिंह, चंदन कुमार ठाकुर, शशि कुमार सिंह आदि उपस्थित थे।
![]()












Leave a Reply