Advertisement

माहेर संस्था ने मनाया 26वां स्थापना दिवस

विजय कुमार साव/गोमियां (बोकारो)। स्वयंसेवी संस्था माहेर द्वारा 20 फरवरी को संस्था के स्थापना का 26वां स्थापना दिवस मनाया। स्थापना दिवस पर इसके मुख्य अतिथि संस्था प्रमुख लूसी कुरियन मौजूद रही।

जानकारी के अनुसार गोमियां प्रखंड के हद में आईईएल स्थित कस्वागढ़ा में माहेर संस्था ने 20 फरवरी को अपना 26वां स्थापना दिवस मनाया।

इस अवसर पर देश विदेश से आये मेहमानों का स्वागत संस्था के पदाधिकारी, बच्चे एवं स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने किया। संस्था की ओर से राजेश कुजूर ने संबोधित किया। उसके बाद महिलाओं ने नृत्य प्रस्तुत किया। वही बच्चों ने झांकी एवं झारखंड लोक गीत पर नृत्य प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम में बेल्जियम के फिकेन, यूएसए के जुले हैडशूह, जर्मनी से आईलीन, गॉड लीव डॉनविश सहित पंकज, बबन राव, प्रकाश बाबा साहब खतवले को बुके एवं अंग वस्त्र देकर स्वागत किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि लूसी कुरियन ने स्थापना दिवस पर अपने संबोधन में कहा कि संस्था यहां के रहिवासियों के सहयोग से चल रहा है। जो बड़े ही गर्व की बात है। संस्था हमेशा असहाय की सेवा करती रहेगी। वहीं संस्था में आये मेहमानों ने बताया की संस्था के कामकाज को देखने आये थे। कहा कि यहां के रहिवासियों के सहयोग की जितनी सराहना की जाए उतना कम है।

मौके पर स्थानीय मुखिया बंटी उरांव, टेक बहादुर, नरेश प्रमाणिक, राजकुमार मंडल, डेविड टोप्पो, बबीता सिंह, संतोष यादव, रघुनाथ प्रजापति सहित सैकड़ों रहिवासी मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *