Advertisement

कार व बाइक के बीच भीषण टक्कर में दो युवक गंभीर रूप से घायल

प्रहरी संवाददाता/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में कथारा-फुसरो मुख्य मार्ग पर जारंगडीह रेलवे स्टेशन के समीप 19 फरवरी की शाम कार एवं बाइक के बीच भीषण टक्कर हो गई। जिसमें बाईक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गये।

प्रत्यक्षदर्शीयों के अनुसार टक्कर इतनी भीषण थी कि कार और बाइक दोनों के परखच्चे उड़ गए। दुर्घटना में घायल जारंगडीह 16 नंबर निवासी विश्वनाथ सोनार एवं जैकी गोप बताया जाता है। घटना के तत्काल बाद स्थानीय रहिवासियों ने दोनों घायल युवको को सीसीएल केंद्रीय अस्पताल ढोरी ले गये।

जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर घायलों की नाजुक स्थिति को देखते हुए दोनों घायलों को बोकारो रेफर कर दिया। समाचार प्रेषण तक दोनों घायल युवकों की हालत स्थिर बतायी जा रही है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *