Advertisement

उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने किया हस्तकरघा मेले का निरीक्षण

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। भारत सरकार वस्त्र मंत्रालय, बुनकर सेवा केंद्र राँची द्वारा बोकारो स्टील सिटी के सेक्टर चार स्थित मजदूर मैदान में हस्तकरघा मेले का आयोजन किया जा रहा है। इसे लेकर 17 फरवरी की शाम बोकारो जिला उपायुक्त (डीसी) कुलदीप चौधरी, पुलिस अधीक्षक (एसपी) चंदन झा एवं चास के अनुमंडल पदाधिकारी दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने मेले का निरीक्षण किया।

इस अवसर पर उपरोक्त सभी पदाधिकारियों ने क्रमवार मेले के सभी स्टॉल का जायजा लिया। एक से बढ़कर एक हस्तकरघा उत्पादों को देख कर हर्ष व्यक्त की। अधिकारियों ने यहां बुनकरों एवं कारीगरों से कार्य की बारीकीयों की जानकारी हासिल कर उन्हें प्रोत्साहित किया।

इस अवसर पर बुनकर सेवा केंद्र के पदाधिकारी ने उपस्थित पदाधिकारियों को भारत सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के संबंध में जानकारी दी।

उल्लेखनीय हो कि, जिला हस्तकरघा मेले का आयोजन आगामी 20 फरवरी तक रहेगा। आमजन इस मेले में सुबह 11 बजे रात्रि 9 बजे तक प्रदर्शनी सह रेशम और कपास के विशेष हस्तकरघा उत्पादों को क्रय कर सकते हैं।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *