Advertisement

उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय में मुखिया ने बांटे शैक्षणिक किट

प्रहरी संवाददाता/विष्णुगढ़ (हजारीबाग)। उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय अंबेडकर बस्ती गाल्होवार में 17 फरवरी को स्थानीय मुखिया ने सरकार द्वारा शैक्षणिक किट यथा नोटबुक, काॅपी आदि का वितरण किया।

जानकारी के अनुसार विष्णुगढ़ प्रखंड हद में गाल्होवार पंचायत के उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय अंबेडकर बस्ती में सरकार द्वारा शैक्षणिक सत्र 2022-23 हेतु उपलब्ध शैक्षणिक किट नोटबुक (काॅपी) का वितरण गाल्होवार पंचायत की मुखिया मंजू देवी वर्तमान मुखिया प्रतिनिधि छोटी शर्मा, रीतलाल महतो द्वारा संयुक्त रूप से वितरण किया गया। इस मौके पर मुखिया मंजू देवी ने कहा कि बच्चे मन लगाकर पढाई करें। अपने स्कूल तथा म‌म्मी पापा का नाम रोशन करें।

मौके पर उपस्थित विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक प्रदीप राम, वार्ड सदस्य सुनीता देवी, प्रभु राम सहित उक्त विद्यालय के सभी छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *