Advertisement

थाना मंदिर में आयोजित 24 घण्टे की अखंड हरि कीर्तन पूर्णाहुति के साथ संपन्न

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में बेरमो थाना परिसर स्थित श्रीश्री शिवशंकर मंदिर जीर्णोद्वार सह 24 घंटे अखंड हरि किर्तन का 17 फरवरी को पूर्णाहुति के साथ सम्पन्न हो गया।

इस दौरान मंदिर परिसर में विशाल भंडारा का आयोजन किया गया। यहां फुसरो नगर परिषद क्षेत्र के सैकड़ो गण्यमान्य जनों ने प्रसाद ग्रहण किया। यहाँ पुजारी राकेश पांडेय, सुर्यकांत पांडेय व रजनीकांत पांडेय ने विधिवत पूजन व हवन कराया।

मौके पर बेरमो थाना प्रभारी रवीन्द्र कुमार सिंह, बोकारो थर्मल थाना प्रभारी शैलेश कुमार चौहान, प्रखंड विकास पदाधिकारी मधु कुमारी, महिला थाना प्रभारी गुलाब किस्पोट्टा, पुलिस अवर निरीक्षक गुलशन कुमार, आर्यन सिन्हा, सहायक अवर निरीक्षक श्रीनिवास शर्मा, आनन्द सिंह, राजकिशोर सिंह, अजय कुमार, आदि।

एसडीओसीएम कल्याणी के कार्मिक प्रबंधक सुरेश सिंह, कॉंग्रेस नेता महेंद्र कुमार विश्वकर्मा, ट्रांसपोर्टर मुन्ना सिंह, समाजसेवी महारुद्र नारायण सिंह, भाजपा नेता मधुसूदन प्रसाद सिंह नवल किशोर सिंह, रमेश स्वर्णकार, मिंटू सिंह, सुशांत राईका, अनिल गुप्ता, केदार सिंह, अभय कुमार सिंह, पिंटू सिंह, संतोष कुमार सिंह, दिलीप कुमार, प्रशांत चौधरी, अनामिका गुप्ता, महेश सिंह, दयानंद वर्णवाल, कृष्णा गुप्ता आदि मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *