Advertisement

लोक समाधान केंद्र ने श्रमदान कर बनाया मार्ग

प्रहरी संवाददाता/तेनुघाट (बोकारो)। गिरिडीह सदर प्रखंड के सिंदवरिया पंचायत के बारागढ़ा कला गांव में लोक समाधान केंद्र के कार्यकर्ताओं ने स्वयं श्रमदान कर मार्ग बना दिया।

जानकारी के अनुसार बीते 15 फरवरी को नेहरू युवा केंद्र की ओर से लोक समाधान केंद्र कुरुमडीहा द्वारा बारागढ़ा कला से नाचनिया पहाड़ी बाबा धाम शिव मंदिर जाने वाले जर्जर एवं संकरे मार्ग का निर्माण श्रमदान से किया गया। करीब 500 फीट कच्चे मार्ग पर मोरम डाल कर निर्माण किया गया।

इस श्रमदान कार्यक्रम में स्थानीय मुखिया रामेश्वर प्रसाद वर्मा, उप मुखिया डीलचन्द प्रसाद वर्मा, महिला नागेश्वरी देवी, पूर्व पंचायत समिति सदस्य प्रयाग प्रसाद वर्मा, लेदा के पूर्व पंसस बसंत कुमार वर्मा का इस कार्य में सराहनीय सहयोग रहा।

मौके पर मुखिया रामेश्वर प्रसाद वर्मा ने कहा कि श्रमदान का यह कार्यक्रम 13 से 15 फरवरी तक चलाया गया। उन्होंने बताया कि कड़ी मेहनत के बाद 15 फरवरी को सड़क बनकर तैयार हो गया है।

इस कार्य में लोक समाधान केंद्र के सचिव राम गोपाल मेहता, अध्यक्ष प्रयाग प्रसाद वर्मा, राम प्रसाद कुमार, बाबूलाल वर्मा, सुधीर प्रसाद वर्मा, शंकर प्रसाद वर्मा, नरेश वर्मा, पूर्व वार्ड सदस्य पठार मुर्मू आदि का सहयोग रहा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *