Advertisement

सिंहपुर के विनोद कुमार महतो को मिला उस्ताद बिस्मिल्लाह खान युवा पुरस्कार

प्रहरी संवाददाता/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में कसमार प्रखंड के सिंहपुर निवासी विनोद कुमार महतो को उस्ताद बिस्मिल्लाह खान युवा पुरस्कार से नवाजा गया। उन्हें यह पुरस्कार बीते 15 फरवरी को नई दिल्ली में दिया गया।

सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि भारत सरकार के पर्यटन एवं उत्तर-पूर्वी क्षेत्र विकास मंत्री जी. किशन रेड्डी, विशिष्ट अतिथि केंद्रीय संसदीय मामले व् संस्कृति राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल तथा विदेश व संस्कृति राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी ने संगीत नाटक अकादमी नई दिल्ली के अध्यक्ष डॉ संध्या पुरेचा की अध्यक्षता में हुए समारोह में इन्हें प्रशस्ति पत्र एवं अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया।

घोड़ा नृत्य शैली को झारखंड में पुनर्स्थापित करने में अहम भूमिका निभाने पर विनोद का चयन संगीत नाटक आदमी पुरस्कार 2021 के लिए हुआ था। बिनोद सिंहपुर निवासी नेपाल महतो व मालती देवी के पुत्र हैं। इनके दादा मनु राम महत्व बनू राम महतो नगाड़ा के सुप्रसिद्ध वादक थे। उन्हीं से प्रेरित होकर विनोद ने क्लासिकल संगीत को अपने जीवन का हिस्सा बनाया।

विनोद वर्ष 2008 में पद्मश्री मुकुंद नायक की ‘कुंजबन’ संस्था से जुड़े और लोक संगीत-नृत्य का प्रशिक्षण प्राप्त किया। प्रशिक्षण के उपरांत खोरठांचल की घोड़ा लोक नृत्य शैली की ओर इनका रुझान हुआ। यह नृत्य शैली झारखंड में विलुप्त होने के कगार पर था।

अपने गुरु मुकुंद नायक के सानिध्य में विनोद इस नृत्य शैली पर गहन कार्य किया। वर्ष 2017 मे जागो जगाओ सांस्कृतिक कला मंच नामक संस्था का गठन किया और इस कला मंच के माध्यम से राज्य के अलग-अलग गांवों के युवाओं को अपनी संस्कृति के प्रति जागरूक करने का कार्य करते रहे हैं।

इस दौरान घोड़ा लोक नृत्य के प्रशिक्षण, प्रर्दशन, संरक्षण एवं संवर्धन के लिए विभिन्न सरकारी एवं गैर-सरकारी संस्थाओं के द्वारा कई सम्मान एवं प्रशस्ति पत्र से इंथ्व सम्मानित किया जाता रहा। झारखंड के अलावा विनोद दूसरे राज्यों में भी घोड़ा नृत्य का प्रचार प्रसार कर इसे पुनः स्थापित करने में अपना योगदान दिया है।

इस वर्ष हुए पंचायत चुनाव में वे पंचायत समिति सदस्य चुने गए हैं। उन्हें यह पुरस्कार मिलने की खबर के बाद पुरे सिंहपुर सहित कसमार क्षेत्र में हर्ष देखा जा रहा है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *