Advertisement

अधिवक्ता संघ भवन में आश्रितों को दिया सहयोग राशि

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में तेनुघाट स्थित अधिवक्ता संध भवन में 16 फरवरी को एक सादे समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें मृतक के आश्रितो को सहयोग किया गया।

जानकारी के अनुसार संघ के अध्यक्ष कामेश्वर मिश्रा एवं महासचिव वकील प्रसाद महतो के देख रेख आयोजित सादे समारोह में दिवंगत अधिवक्ता बसंत महतो और सुखदेव रवानी की मृत्यु के पश्चात उनके आश्रितों को राज्य अधिवक्ता कल्याण कोष द्वारा निर्गत सहायता राशि प्रदान की गई।

मौके पर दोनो मृतक अधिवक्ता के आश्रित के रुप में स्व. बसंत महतो की धर्म पत्नी ज्योति देवी तथा स्व. सुखदेव रवानी की धर्मपत्नी सुमित्रा देवा तथा उनके पुत्र उपस्थित थे।

तेनुघाट अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष मिश्रा और संघ के महासचिव महतो द्वारा दोनो मृतक अधिवक्ता के आश्रितों को चेक सौपा गया। जिसमे बसंत महतो की पत्नी को 4 लाख 40 और सुखदेव रवानी की पत्नी को 3 लाख 10 हजार का चेक दिया गया।

समारोह के दौरान जानकारी देते हुए संघ के अध्यक्ष व महासचिव ने संयुक्त रूप से मीडिया को जानकारी साझा करते हुए बताया गया कि राज्य अधिवक्ता कल्याण कोष के सदस्य जो होते है उन्हें ही इस प्रकार की सहयोग राशि प्रदान की जाती है।

मौके उपरोक्त के अलावे रितेश जयसवाल, पुष्पा हंस, मुनमुन कुमारी, हसीना खातुन, महुआ कारक, आनंद कुमार श्रीवास्तव, प्रताप कुमार, राकेश कुमार सिन्हा, बालदेव महतो, दीपक पटेल, महेश ठाकुर, गजाधर महतो, अवध किशोर सिंह, राजीव कुमार तिवारी, कृतिक कुमार वर्मा, लुटन महतो, शशी कुमार सहित दर्जनों गणमान्य उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *