Advertisement

लोजपा प्रदेश अध्यक्ष पहुंचे धनबाद, किया जिलाध्यक्ष का मनोनयन

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी झारखंड प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार राज का 14 फरवरी को धनबाद परिसदन आगमन हुआ। यहां राज का गर्मजोशी से कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।

इस अवसर पर लोजपा प्रदेश अध्यक्ष राज ने दीनानाथ ठाकुर को धनबाद जिला राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी का अध्यक्ष मनोनीत किया। साथ ही एक दर्जन गणमान्य जनों को पार्टी की सदस्यता दिलाई।

राज ने इस अवसर पर उपस्थित पत्रकारो को संबोधित करते हुए कहा की राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी एनडीए का हिस्सा है। रामगढ़ उप चुनाव में एनडीए उम्मीदवार के पक्ष में राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी पूरी ताकत से प्रचार-प्रसार कर रही है। उन्होंने दावा किया कि रामगढ़ उप चुनाव में एनडीए प्रत्याशी की भारी जीत होगी।

राज ने कहा कि 2024 में प्रधानमंत्री पद की कोई वैकेंसी नहीं है। पुनः नरेंद्र मोदी अपार बहुमत से प्रधानमंत्री बनेंगे। राज ने कहा कि राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी कैबिनेट मिनिस्टर और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पशुपति कुमार पारस के नेतृत्व में पांचों सांसद के साथ पूरी मजबूती से एनडीए के साथ खड़ी है।

राज ने कहा कि झारखंड में भी राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी एनडीए का हिस्सा है और आने वाले विधानसभा और लोकसभा चुनाव में पार्टी एनडीए को मजबूत करेगी।

राज ने कहा कि संगठन के ताकत के आधार पर एनडीए से लोकसभा और विधानसभा में सीट की भी मांग करेगी। अंतिम निर्णय एनडीए के शीर्ष नेतृत्व का होगा। वे धनबाद के बाद रामगढ़ उप चुनाव में प्रचार के लिए रवाना हो गए।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *