एस. पी. सक्सेना/लातेहार (झारखंड)। लातेहार जिला के हद में चंदवा प्रखंड के कामता पंचायत के पंचायत समिति सदस्य अयुब खान ने मांग पत्र को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से नहीं मिल पाने के कारण ट्विटर पर ट्वीट किया है। जिसमें उन्होंने टोरी चंदवा में फ्लाई ओवरब्रिज निर्माण जल्द शुरू कराने की अनुरोध किया है।
जानकारी के अनुसार 13 फरवरी को लातेहार परिसदन में सामाजिक कार्यकर्ता सह चंदवा प्रखंड के कामता पंचायत समिति सदस्य अयुब खान मुख्यमंत्री से मिलने गए थे। स्थानीय विधायक बैद्यनाथ राम ने खान को बताया कि आज मुख्यमंत्री से मिलने का समय खत्म हो गया है। अब कल शुबह मुलाकात होगी।
सामाजिक कार्यकर्ता सह पंचायत समिति सदस्य खान ने कहा कि लातेहार परिसदन में मुख्यमंत्री से मिलकर आम जनता से जुड़े टोरी चंदवा में लंबित फ्लाई ओवरब्रिज निर्माण कार्य शुरू कराने की मांग उनके समक्ष रखना चाह रहे थे। सीएम से नहीं मिलने के कारण अपनी फरियाद मुख्यमंत्री के समक्ष नहीं रख पाए।

उन्होंने बताया कि फ्लाई ओवरब्रिज निर्माण के लिए 3 अप्रैल 2021 को शिलान्यास किया गया था। निर्माण के लिए कार्य संवेदक को आवंटन भी कर दिया गया है। इसके बाद भी कार्य शुरू नहीं हो पा रही है। उन्होंने कहा कि रेलवे क्रॉसिंग फाटक जाम पर आधे आधे घंटा ग्रामीण फंस रहे हैं।
क्रॉसिंग जाम में फंसकर मरीज असमय दम तोड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रमंडल की यह सबसे बड़ी समस्या है। क्रॉसिंग जाम रहिवासियों की जान ले रही है। इसके बाद भी इसके निर्माण के लिए गंभीरता नहीं दिखाई जा रही है।
![]()












Leave a Reply