भाकपा माले की पटना के गांधी मैदान में लोकतंत्र बचाओ रैली कल
एस. पी. सक्सेना/समस्तीपुर (बिहार)। बिहार की राजधानी पटना के गांधी मैदान में आगामी 15 फरवरी को आयोजित भाकपा माले की रैली में अल्पसंख्यक समुदाय की बड़ी भागीदारी होगी। समस्तीपुर जिला के हद में ताजपुर प्रखंड के शाहपुर बघौनी पंचायत से बस से बड़ी संख्या में अल्पसंख्यक समुदाय के लोग माले के लोकतंत्र बचाओ पटना रैली में भाग लेंगे।
इस आशय का निर्णय बीते 12 फरवरी की रात्री संपन्न भाकपा माले शाहपुर बघौनी शाखा की बैठक में लिया गया। बैठक की अध्यक्षता आसिफ होदा ने की। बैठक में मो. इरफान, वाहीद होदा, मो. मारूफ, मो. दुलारे, मो. शाहनवाज, मो. निजामुल, फरहद होदा, मो. मोसद्दीक, मो. सब्बू, मो. ओसैद, मो. साकीब, फैजानुल होदा आदि ने भाग लेकर अपने- अपने विचार व्यक्त किये।
इस अवसर पर बतौर पर्यवेक्षक बैठक में उपस्थित भाकपा माले ताजपुर प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने उपस्थित रहिवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र की मोदी सरकार में अल्पसंख्यक एवं दलित समुदाय को साजिश के तहत निशाना बनाया जा रहा है।
चाहे आरक्षण को कमजोर करने का सवाल हो या फिर नागरिकता कानून का डर दिखाकर दलित- अल्पसंख्यक को प्रताड़ित करने का सवाल हो। सरकार कोई कोर- कसर नहीं छोड़ना चाहती हैं। उन्होंने कहा कि सरकार के जनविरोधी नीति का विरोध करने पर देशद्रोही का उपाधि चश्पा कर दिया जाता है। उन्हें जेल भेज दिया जाता है।
संविधान को बदलने की साजिश किया जा रहा है। देश की जनता के लोकतांत्रिक अधिकारों पर हमला जारी है। लूट, भ्रष्टाचार, महंगाई चरम पर है। ऐसी स्थिति में भाकपा माले ने मोदी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।
माले नेता सिंह ने आगामी 15 फरवरी को माले की लोकतंत्र बचाओ- देश बचाओ पटना रैली में बड़ी भागीदारी दिलाकर सफल बनाने का अपील उपस्थित रहिवासियों से किया।
![]()












Leave a Reply