Advertisement

डीएवी गुवा में नाइटिंगेल सरोजिनी नायडू की याद में राष्ट्रीय महिला दिवस

सरोजिनी नायडू जयंती पर स्कूल की दो शिक्षिकाओं को किया गया सम्मानित

प्रहरी संवाददाता/जमशेदपुर (झारखंड)। राजनीतिक कार्यकर्ता और कवि सरोजिनी नायडू की जयंती पर 13 फरवरी को पश्चिमी सिंहभूम जिला के हद में डीएवी पब्लिक स्कूल गुवा (DAV Public) में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उक्त विद्यालय के दो शिक्षिकाओं नीलम सहाय एवं दीपा राय को सम्मानित किया गया। उन्हें विद्यालय के प्राचार्य ने सम्मानित किया।

सरोजिनी नायडू जयंती के अवसर पर शिक्षिकाओं को सम्मानित करते हुए स्कूल के प्राचार्य डॉ मनोज कुमार ने भारत के इतिहास में सरोजिनी नायडू की वीरगाथा पर सारगर्भित विचार स्कूल के प्रार्थना सभा में दिया। प्राचार्य ने यहां उपस्थित बच्चों को बताया कि 13 फरवरी वर्ष 2014 को उनकी जयंती पर राष्ट्रीय महिला दिवस सेलिब्रेट करने की शुरुआत की गई थी।

उन्होंने बताया कि सरोजिनी नायडू की सशक्त वाणी, भाषण, कविता सुनाने के अंदाज से प्रभावित होकर महात्मा गांधी ने उन्हें ‘देश की नाइटिंगेल’ का खिताब दिया था। स्वतंत्रता अंदोलन में भी वे खूब एक्टिव रही। उन्होंने बताया कि अन्ततः भारत में हर वर्ष 13 फरवरी को राष्ट्रीय महिला दिवस के रूप में मनाया जाता है।

बहुत ही कम लोगों को पता है कि 13 फरवरी को ही महिला दिवस क्यों मनाया जाता है। दरअसल, इसी दिन प्रमुख स्वतंत्रता सेनानी व कवयित्री सरोजिनी नायडू का जन्म हुआ था।

मौके पर विद्यालय प्रबंधन द्वारा सम्मानित शिक्षिका नीलम सहाय एवं दीपा राय ने बच्चों को प्रेरणादायी जानकारी देते हुए जीवन के उच्च पथ की ओर अग्रसर होने के लिए अपने विचार व्यक्त किये।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *