Advertisement

भाजपा मंडल कार्यसमिति की बैठक में पूर्व सांसद सहित प्रदेश समिति सदस्य शामिल

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बेरमो विधानसभा क्षेत्र के हद में पेटरवार प्रखंड के दस पंचायत की बनी भाजपा अंगवाली मंडल कार्यसमिति की एक बैठक 13 फरवरी को अंगवाली स्थित विवाह मंडप में आयोजित की गयी। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष सचिन कुमार मिश्रा जबकि संचालन वरीय प्रतिनिधि बरूण नायक ने किया।

अंगवाली मंडल कार्यसमिति की बैठक के अवसर पर सर्वप्रथम पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर श्रद्धा-सुमन अर्पित कर तथा मंचासिन अतिथियों का माला से स्वागत करने के उपरांत कार्यक्रम की शुरुआत की गई। यहां गिरिडीह के पूर्व सांसद रविंद्र कुमार पांडेय, बेरमो के पूर्व विधायक योगेश्वर महतो बाटूल एवं भाजपा राज्य समिति सदस्य देवी दास मुख्य रूप से उपस्थित थे।

इस अवसर पर उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि पार्टी को पंचायत से लेकर मंडल, प्रखंड स्तर तक मजबूत बनाना अत्यंत जरूरी है। बैठक में कई वरीय प्रतिनिधियों की अनुपस्थिति पर भी चर्चा की गयी। सभी उपस्थित कार्यकर्ताओं से कहा गया कि हरेक पंचायत में आगामी त्योहार के दौरान होली मिलन आयोजित कर मतदाताओं से मिलें।

एक दूसरे के संपर्क में आने का प्रयास करें। स्थानीय रहिवासियों से संपर्क कर उन्हे केंद्र सरकार की उपलब्धियों को गिनाएं और उनके बारे में जानकारी दें।

मौके पर उपरोक्त के अलावा कमाख्या प्रसाद (फुसरो), वरीय प्रतिनिधि सूरजमल नायक (खेतको), अशोक मिश्रा, मुकेश कुमार मिश्रा, हिमाचल मिश्रा, मनोहर नायक, आशीष नायक, ब्रजेश दसौंधी, सूरज करमाली, प्रदीप नायक, बसारत अंसारी, नकुल महतो, युगल सिंह, बासुदेव महतो, अशोक नायक, ललित रजवार, साकेत रजवार, भूषण महली, विजय रविदास आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *