Advertisement

जयंत पाटिल ने किया राकांपा कार्यालय का उद्धघाटन

राकांपा में पहली बार मिला उत्तर भारतीय को मौका

प्रहरी संवाददाता/मुंबई। मुंबई प्रदेश राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (Congress Party) के सचिव संजीव उपाध्याय के जनसंपर्क कार्यालय का उद्घघाटन पूर्व मंत्री और महाराष्ट्र प्रदेश राकांपा के अध्यक्ष जयंत पाटिल ने कुर्ला पूर्व के नेहरू नगर में किया। नेहरू नगर स्थित शिवश्रुष्टि में उद्घघाटन समारोह में पाटिल ने आगामी मनपा चुनाव का जिक्र करते हुए कहा कि इस बार का मनपा चुनाव काफी दिलचप्स होने वाला है।

मुंबई मनपा का चुनाव के मद्देनजर राकांपा द्वारा इस जनसम्पर्क कार्यालय का उद्घघाटन किया गया है। ताकि पार्टी के कार्यकर्ता चुनाव के लिए तैयार रहें। पाटिल ने कहा कि कुर्ला विधानसभा से एक बार फिर मिलिंद अन्ना कांबले विधायक बने यही मेरी शुभकामना है।

उन्होंने कार्यक्रम के आयोजक राकांपा मुंबई के सचिव की प्रशंसा करते हुए कहा कि संजीव उपाध्याय युवा हैं और उत्तर भारतीय समाज में उनकी जमीनी पकड़ है। इस लिहाज से युवाओं को राकांपा से जोड़ने में उपाध्यया की भूमिका अहम् होगी।

कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों में प्रमुख रूप से कुर्ला के पूर्व विधायक मिलिंद अन्ना कांबले, राकांपा हिंदी भाषी सेल के अध्यक्ष मनीष दुबे, उत्तर मध्य मुंबई राकांपा के जिला अध्यक्ष अरशद अमीर, प्रसिद्ध आरटी आय एक्टिविस्ट अनिल गलगली, विजय शर्मा, मुन्ना भाई सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे। इस अवसर पर अतिथियों का स्वागत संजीव उपाध्याय और वरिष्ठ पत्रकार पाठक ने किया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *