Advertisement

मुंबई दौरे पर पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने समाज के लोगों को दिया मंत्र

16 अप्रैल 2023 को मनाया जायेगा चक्रवर्ती सम्राट अशोक की जयंती

प्रहरी संवाददाता/मुंबई। कुशवाहा मौर्य माली सैनी प्रगतिशील फाउंडेशन द्वारा समाज के लोगों को एक मंच पर लेन के लिए विशेष बैठक का आयोजन किया गया।

भायखला, निर्मल पार्क स्थित रेलवे के ऑफिसर्स क्लब (Officers Club) में फाउंडेशन के अध्यक्ष प्रशांत कुमार सिन्हा के नेतृत्व हुई इस बैठक में पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री व मानव संसाधन विकास मंत्री भारत सरकार (Indian Government), जेडीयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष, उपेंद्र कुशवाहा भी मौजूद थे।

इस बैठक में बिहार से मुंबई आये प्रवासियों की समस्याओं और 16 अप्रैल 2023 को चक्रवर्ती सम्राट अशोक की जयंती मनाने पर चर्चा के बाद निर्णय लिया गया।

जेडीयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र सिंह कुशवाहा ने अपने मुंबई दौरे में समाज के लोगों को एक मंच पर आने की अपील की और सत्ता के साथ बने रहने का मंत्र भी दिया। उपेंद्र कुशवाहा बिहार के रोहतास से राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के बैनर पर विधानसभा में चुन कर आये थे।

उन्होंने फाउंडेशन के सचिव सच्चिदानन्द सिन्हा के कार्यो की सराहना करते हुए, बैठक में मौजूद सभी लोगों से परिचय भी किया। इस अवसर पर उपाध्यक्ष डॉ. कुमार राजीव, मुख्य संरक्षक मनोज कृष्णा, डॉ. बिना कुमारी, सुनील दत्त, डॉ. एस मधुप द्वारा मुख्य अतिथि का स्वागत किया गया।

इस अवसर पर सचिव सच्चिदानन्द सिन्हा ने फाउंडेशन के उत्कृष्ट कार्यों का ब्यौरा पेश किया। इस मौके पर सक्रिय सदस्य लाल मोहन सिंह, रामप्रवेश सिंह, अम्बिका मौर्य, लवकुश मौर्य, अनिल कुमार मौर्य, गंगेश कुमार, निशांत कुमार, एस .पी. सिंह, सत्येन्द्र कुमार, अमितोष कुमार, सूर्य प्रकाश, नलिनी मौर्य, मोनिका सिन्हा, माधुरी दत्ता, बीना सिंह, सरवस्ती चंद्र, रंगलाल सिंह, सुशील सिंह, आदि।

रंजीत सिंह, अखिलेश सिंह, अभिषेख कुमार, राजेश कुमार महतो, दिनेश कुमार, जे. के. सिंह, विद्यानंद, राजीव रंजन, के एस सिंह, चंदेश कुशवाहा, प्रदीप मौर्या, रामगोपाल सिंह आदि गणमान्य मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *