Advertisement

पटना रैली में भाग लेने को लेकर बैठक

मोतीपुर से बस से माले के पटना रैली में जाने का निर्णय

एस. पी. सक्सेना/समस्तीपुर (बिहार)। आगामी 15 फरवरी को बिहार की राजधानी पटना के गांधी मैदान में भाकपा माले की रैली की सफलता को लेकर समस्तीपुर जिला के हद में विभिन्न प्रखंडो में युद्ध स्तर पर बैठके तथा जनसंपर्क किया जा रहा है। इसी क्रम में 12 फरवरी को जिला के हद में ताजपुर प्रखंड के मोतीपुर में बैठक किया गया।

बैठक में मोतीपुर से बड़ी संख्या में माले कार्यकर्ता एवं समर्थक बस से आगामी 15 फरवरी को लोकतंत्र बचाओ- देश बचाओ पटना रैली में भाग लेंगे।

इस आशय का निर्णय 12 फरवरी को मोतीपुर वार्ड-26 में संपन्न भाकपा माले पंचायत कमिटी की बैठक में लिया गया। बैठक की अध्यक्षता पंचायत सचिव राजदेव प्रसाद सिंह ने किया। पर्वेक्षण प्रखंड कमिटी सदस्य ब्रहमदेव प्रसाद सिंह ने किया। इस अवसर पर बासुदेव राय, शंकर सिंह, बिन्देश्वर सिंह, मकसुदन सिंह, उपेंद्र शर्मा, सुनील शर्मा, कैलाश सिंह आदि ने भाग लेकर अपने- अपने विचार व्यक्त किये।

बतौर अतिथि बैठक को संबोधित करते हुए भाकपा माले ताजपुर प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार के लूट- झूठ, बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, निजीकरण के खिलाफ 2024 में सत्ता से बेदखल करने के उद्देश्य को लेकर माले ने ऐतिहासिक रैली का आयोजन किया है।

इसमें विपक्षी दलों के बीच एकता का प्रयास किया जाएगा। माले नेताओं ने तमाम कार्यकर्ताओं से रैली में भाग लेकर इसे सफल बनाने का आह्वान किया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *