प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। शिक्षा, नि:सहाय दिव्यांग कल्याण ट्रस्ट अंगवाली शाखा की ओर से 12 फरवरी को पेटरवार प्रखंड के हद में अंगवाली में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
यहां आयोजित साप्ताहिक बैठक में मुख्य अतिथि बतौर आमंत्रित प्रतिनिधि मानगो पंचायत के उप मुखिया हीरालाल राम सहित ट्रस्ट से जुड़ी कई सदस्या अधिक से अधिक महिला सदस्यों को जोड़ने में सक्रियता दिखाए जाने पर उन्हें संस्था की ओर से सम्मानित किया गया।

बैठक का संचालन सहायक नरेश कपरदार ने किया। यहां मुख्य अतिथि हीरालाल राम ने सत्तर के करीब उपस्थित ट्रस्ट के सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि एकताबद्ध तरीके से कार्य किया जाय, तो ट्रस्ट नित्य प्रतिदिन सफलता की ओर अग्रसर होता रहेगा। मुख्य अतिथि ने अपनी ओर से संस्था के पदेन सदस्यों को कलम देकर सम्मानित किया गया।

मौके पर उपरोक्त के अलावा संस्था के संस्थापक सह पूर्व उप मुखिया अजीत रविदास, तिलकधारी रजवार, कुंवर रजवार ने भी अपना विचार रखे। इस अवसर पर स्थानीय रहिवासी जितेंद्र घासी, काली रजवार, सावित्री देवी, संजू देवी सहित दर्जनों गणमान्य ग्रामीण रहिवासी महिला, पुरुष उपस्थित थे।
![]()












Leave a Reply