प्रहरी संवाददाता/फुसरो (बोकारो)। पूर्व सांसद रविन्द्र कुमार पांडेय ने बोकारो जिला के हद में फुसरो स्थित आवासीय कार्यालय में 11 फरवरी को जनसंघ संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि के मौके पर कार्यकर्ताओ और पदाधिकारियों ने श्रदांजली दिया।
इस अवसर पर उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दिया। मौके पर पूर्व सांसद रविन्द्र कुमार पांडेय व वरीय नेता भाजपा मधुसूदन प्रसाद सिंह ने कहा कि जनसंघ के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय का आज पुण्यतिथि है।
पंडित दीनदयाल उपाध्याय के नीति सिद्धांत की सोंच के साथ भाजपा चल रही है। उनकी नीति सिद्धांतो के साथ काम कर रही है। इसी के तहत गरीबो के लिये कई कल्याणकारी योजनाओं को चलाया जा रहा है। भाजपा के एक एक कार्यकर्ता उनके दिखाए रास्ते मे पूरे तन मन धन के साथ चल रही है। कार्यक्रम का संचालन वार्ड पार्षद भरत वर्मा न किया।
मौके पर निवर्तमान फुसरो नगर अध्यक्ष भाई प्रमोद सिंह, महामंत्री दिनेश सिंह व टुनटुन तिवारी, किसान मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य वैभव चौरसिया, नगर किसान मोर्चा के अध्यक्ष दीपक गिरी, नवल किशोर सिंह, रोहित मित्तल, मनोज कुमार, मदन खुराना, संतोषी सिंहा, मृत्युंजय पांडेय के अलावा अन्य कार्यकर्तागण उपस्थित थे।
![]()












Leave a Reply