Advertisement

सम्मानपूर्वक सेवानिवृत प्राचार्य को दी गयी विदाई

विद्यालय परिसर में विदाई समारोह का आयोजन

विजय कुमार साव/गोमियां (बोकारो)। हजारी पंचायत के मध्य विद्यालय में सेवानिवृत्त प्राचार्य के लिए 10 फरवरी को विदाई समारोह का आयोजन किया गया। यहां विद्यालय के सेवानिवृत प्राचार्य के सम्मान में उन्हें गणमान्य जनों द्वारा विदाई दी गयी। मौके पर स्थानीय मुखिया एवं प्रखंड प्रसार पदाधिकारी मौजूद थे।

गोमियां प्रखंड के हद में हजारी पंचायत के पटवा बस्ती में स्थित मध्य विद्यालय हजारी में पदस्थापित प्रधानाध्यापक लोबिन मुर्मू के सेवानिवृत होने पर विद्यालय परिसर में 10 फरवरी को एक समारोह आयोजित कर मुर्मू को विद्यालय के शिक्षक, छात्र छात्राएं एवं रहिवासियों द्वारा पुष्प गुच्छ देकर एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर पंचायत की मुखिया ने कहा कि आज मुर्मू सर सेवानिवृत हो रहे हैं। हम उनकी स्वस्थ जीवन की कामना करते हैं। साथ हीं उनसे निवेदन करते हैं कि जिस तरह से उन्होंने अपनी मेहनत से इस विद्यालय को संचालित किया, आगे भी इस विद्यालय को जब आवश्यकता पड़े आप हमे दिशा निर्देश देने का कार्य करेंगे। आप हमेशा स्वस्थ रहें और एक अच्छे समाज के निर्माण में अपना योगदान देते रहें।

सेवानिवृत प्रधानाध्यापक लोबिन मुर्मू ने कहा की जब से मैंने इस विद्यालय में अपना योगदान दिया, हमेशा हमारे सहयोगियों एवं अभिभावकों का सहयोग मिला। जिसका परिणाम है कि आज विद्यालय इस मुकाम पर पहुंच पाया है।

उन्होंने कहा कि आज जिस तरह से हमें यहां के गणमान्य जनों, सहयोगियों एवं छात्र छात्राओं द्वारा सम्मान दिया गया। उसे अपने दिल में लेकर जा रहा हूं। इसे कभी भूल नहीं पाऊंगा। भविष्य में जब भी इस विद्यालय को मेरी आवश्यकता पड़ेगी, मैं हर संभव सहयोग करने का प्रयास करूंगा।

इस अवसर पर प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी नंदलाल महतो, शिक्षक अमरेंद्र ओझा, राकेश कुमार सिंह, एस ओझा, धीरज कुमार, उम्मे कुलसुम, ब्रजबिहारी सिंह, अंजू कुमारी, सुजल यादव, विनोद रजक, अशोक चौहान, सीआरपी मृत्युंजय श्रीवास्तव, अनीस अहमद, विद्यालय प्रबंध समिति अध्यक्ष प्रवीण कुमार, समाजसेवी अवधेश प्रसाद, रविंद्र प्रसाद सहित कई गणमान्य मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *