Advertisement

तेनुघाट व्यवहार न्यायालय में आज लगेगा राष्ट्रीय लोक अदालत

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। सर्वोच्च न्यायालय, झारखंड उच्च न्यायालय एवं बोकारो जिला जज सह सत्र न्यायाधीश रंजना अस्थाना के निर्देश पर जिला के हद में तेनुघाट व्यवहार न्यायालय में 11 फरवरी को राष्ट्रीय लोक अदालत लगाया जाएगा। उक्त जानकारी 10 फरवरी को बेरमो अनुमंडल विधिक सेवा प्राधिकार समिति के सचिव सह एसडीजेएम दीपक कुमार साहू ने दी।

उन्होंने बताया कि आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में बेरमो अनुमंडल क्षेत्र के रहिवासी ज्यादा से ज्यादा अपने मामलों का निष्पादन करा सकते है। जो भी अपना मुकदमा समाप्त करवाना चाहते हैं, वह अपना आवेदन अपने अधिवक्ता के माध्यम से या फिर खुद से न्यायालय में देकर अपने मामलों का निष्पादन करवा सकते हैं।

ज्ञात हो कि, अब तक न्यायालय में समझौता के आधार पर फौजदारी मामले, दिवानी मामले, प्री लिटिगेशन के मामले, बिजली संबंधित मामले, उत्पाद विभाग से संबंधित मामले, बैंक के मामले सहित अन्य कई मामलों का निष्पादन किया गया है।

सचिव साहू ने बताया कि अब तक न्यायालय में लगभग पचीस हजार मुकदमे और प्री लिटीगेशन के मामले निष्पादन एवं लगभग आठ करोड़ रुपए की समझौता राशि वसूल किया गया है।

बताया जाता है कि 11 फरवरी को लगने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए 8 बेंच का गठन किया गया है। जिसके प्रथम बेंच पर कुटुंब न्यायालय राजीव रंजन एवं अधिवक्ता शैलेश कुमार सिन्हा, दुसरे बेंच पर जिला जज प्रथम राजेश सिन्हा एवं अधिवक्ता चेतना नंद प्रसाद, आदि।

तीसरे बेंच पर जिला जज द्वितीय अनिल कुमार एवं अधिवक्ता मो. सब्बीर, चौथे बेंच पर एसीजेएम विशाल गौरव, पांचवे बेंच पर सब जज द्वितीय राजेश रंजन कुमार एवं अधिवक्ता नरेश चंद्र ठाकुर, छठे बेंच पर एसडीजेएम दीपक कुमार साहू अधिवक्ता देव दत्त तिवारी, सातवे बेंच पर प्रथम श्रेणी न्यायायिक दंडाधिकारी स्वेता सोनी एवं अधिवक्ता इम्तियाज आलम तथा आठवें बेंच पर प्रथम श्रेणी न्यायायिक दंडाधिकारी रूपम स्मृति टोपनो एवं अधिवक्ता कल्याणी मौजूद रहेंगे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *