Advertisement

वार्षिक गणेश मेला का विधायक ने किया उद्घघाटन

विधायक ने मंदिर और यज्ञशाला में की पूजा

प्रहरी संवाददाता/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में फुसरो नगर परिषद क्षेत्र के ढोरी बस्ती सौतारडीह स्थित स्व. प्रकट बाबा गणपति धाम में शुरू श्रीश्री मारुति नंदन महायज्ञ व वार्षिक गणेश मेला के दूसरे दिन 10 फरवरी को बेरमो विधायक कुमार जय मंगल उर्फ अनूप सिंह यज्ञ स्थल पहुंचे। यहां उन्होंने वार्षिक गणेश मेला का फीता काटकर उद्घघाटन किया।

इससे पहले विधायक अनुप सिंह ने बाबा गणपति की स्वयंभू प्रकट मूर्ति का दर्शन पूजन कर बेरमो विधानसभा सहित पूरे झारखंड वासियों के सुख-समृद्धि की कामना की। मौके पर मंदिर के पुजारी शिव शंकर पांडेय ने मंदिर में पूजा कराया। जबकि यज्ञ मंडप में यज्ञाचार्य हीरालाल शास्त्री ने पूजन कराया।

इस अवसर पर विधायक सिंह ने कहा कि गणपति धाम के प्रति रहिवासियों की आस्था बढ़ती जा रही है। यहां मंदिर निर्माण के बाद से ही 32 साल से लगातार यज्ञ और मेला लग रहा है, जो सराहनीय है।

मौके पर फुसरो नगर परिषद के उपाध्यक्ष छेदी नोनिया, यज्ञ समिति के अध्यक्ष बैजनाथ महतो, सचिव चंद्रिका विश्वकर्मा, कोषाध्यक्ष मित्रजीत महतो, मेला प्रभारी रवि कुमार गिरी, दीपक कुमार गिरी, सहित मंदिर समिति के सभी पदाधिकारी व कार्यकर्तागण उपस्थित थे। बता दें कि यहां महायज्ञ और गणेश मेला आगामी 15 फरवरी तक चलेगा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *