यज्ञ से आसपास का वातावरण भक्तिमय जाता है-राजेश
एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। गणेश चतुर्थी के अवसर पर बोकारो जिला के हद में फुसरो (ढोरी बस्ती) स्थित गणपति धाम में 9 फरवरी को सात दिवसीय श्रीश्री मारूति नंदन महायज्ञ का शुभारम्भ किया गया। महायज्ञ को लेकर 9 फरवरी को मंदिर परिसर से भव्य शोभायात्रा निकाली गयी।
यहां कलश यात्रा में शामिल महिलाओं ने सिर पर चुनरी बांध जयकारे लगाते हुए, गाजेबाजे के साथ पैदल यात्रा कर दामोदर नदी पहुँचा। शोभायात्रा फुसरो बाजार नया रोड होते हुए दामोदर नदी पहुँचा। जहां पुजारी हीरालाल शास्त्री द्वारा विधिवत पूजा अर्चना कर कलश में जल भरकर वापस यज्ञ स्थल पहुँचा।
ज्ञात हो कि, यहां प्रत्येक वर्ष गणेश चतुर्थी के मौके पर सात दिवसीय महायज्ञ सह वार्षिक गणेश मेला का आयोजन किया जाता है। मेला लगभग 27 वषों से होता आ रहा है।
श्रीश्री मारूति नंदन महायज्ञ के यज्ञाचार्य हरिशरणम कुटीर देवघर के हीरा लाल शास्त्री (वेदाचार्य), उपाचार्य पंकज शास्त्री, गौतम शास्त्री, पवन शास्त्री, आदित्य शास्त्री के द्वारा महायज्ञ में अनुष्ठान करवाया जायेगा। यहां रोजाना श्रद्धालु गण परिक्रमा कर सकेंगे और वैदी पूजन, पाठ, देवी-देवाताओं का आह्वान, हवन, संध्या आरती यज्ञ मंडप में आचार्यों द्वारा करवाया जायेगा।
इस अवसर पर कलश यात्रा के साथ-साथ मुख्य यजमान ने भी भाग लिया। आगामी 15 फरवरी को पुर्णाहुति के साथ महायज्ञ संपन्न होगा। फुसरो बाजार स्थित बसंत बहार और नया रोड मे तेली -साहू समाज के द्वारा कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं को शर्बत की व्यवस्था की गई।
मौके पर भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश सिंह ने कहा कि यज्ञ होने से आसपास का वातावरण भक्तिमय में हो जाता है। साथ ही साथ उन्होनें क्षेत्र में सुख समृद्धि हो इसकी कामना किया।
यज्ञ एवं मेला को सफल बनाने में कमेटी के अध्यक्ष बैजनाथ महतो, सचिव चंद्रिका विश्वकर्मा, उप सचिव लाल मोहन महतो, कोषाध्यक्ष मित्रजीत महतो, मेला प्रभारी रवि कुमार गिरि, सह मेला प्रभारी दीपक कुमार गिरि, संगठन मंत्री जय प्रकाश गिरि, सह संगठन मंत्री राजेश कुमार महतो, संयोजक धनेश्वर महतो, गिरिराज गिरि, नीलकंठ महतो, आदि।
गोपी गिरि, अशोक महतो, मधु महतो, गिरधारी महतो, पुजारी शिव शंकर पांडेय सहित 51 सदस्यीय टीम व ग्रामवासी अपनी अपनी सक्रिय भूमिका निभा रहे है। महायज्ञ का आयोजन 15 फरवरी तक होगी।
मौके पर मजदूर नेता रविंद्र कुमार मिश्रा, भाजपा फुसरो नगर निवर्तमान अध्यक्ष भाई प्रमोद सिंह, महामंत्री दिनेश सिंह, अनिल गुप्ता, शशि महतो, गिरधारी महतो, धनश्याम महतो आदि मौजूद थे।
![]()












Leave a Reply