प्रहरी संवाददाता/विष्णुगढ़ (हजारीबाग)। बोकारो जिला के हद में नावाडीह उपरघाट के गोनियाटो पंचायत के ग्रामीण स्टेडियम गोसाई टोंगरी में युवा विकास क्लब एवं ग्राम विकास समिति द्वारा 4 दिवसीय 14वाँ शिवनारायण महतो मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ 9 फरवरी को किया गया।
प्रतियोगिता का उद्धघाटन आजसू नेता राजेश तुरी, आजसू युवा नेता जितेंद्र महतो, समाजसेवी रामा महतो, युवा समाजसेवी कमलेश महतो ने संयुक्त रूप से खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया गया।
उद्धघाटन मैच गंझूडीह वनाम हरलाडीह के बीच खेला गया, जिसमें टॉस जीतकर गंझूडीह पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 ओवर में 7 विकेट पर 60 रन बनाए। जबाबी पारी खेलते हुए हरलाडीह ने 8 ओभर में 47 रन ही बना पायी। उद्घाटन मैच का विजेता गंझूडीह बना।

मौके पर आयोजन समिति के अध्यक्ष दिनेश महतो, सचिव दिलीप मरांडी, महेंद्र महतो, उपाध्यक्ष सलेश बाबू, कोषाध्यक्ष काजल कुमार, विजय कुमार, होरिल महतो, छत्रधारी महतो, छुटू कुमार, विक्की कुमार, कृष्ण कुमार, अशोक तुरी आदि रहिवासी उपस्थित थे।
![]()












Leave a Reply