Advertisement

मधुमक्खियों के हमले में चार राहगीर घायल

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में फुसरो नगर परिषद क्षेत्र के सीसीएल ढोरी केंद्रीय अस्पताल स्थित रीजनल कॉलोनी में 8 फरवरी को मधुमक्खियों ने राहगीरों पर अचानक हमला कर दिया। मधुमक्खीयों के हमले में चार राहगीर व् रहिवासी घायल हो गये। सभी घायलों का इलाज सीसीएल ढोरी केंद्रीय अस्पताल में किया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार सीसीएल के सेंट्रल अस्पताल ढोरी मे कार्यरत डीजी ऑपरेटर मांगू महतो व उनका पुत्र, समाजसेवी राजीव महतो सहित आशा देवी नामक महिला मधुमक्खीयों के हमले में बुरी तरह घायल हो गये। मधुमक्खियों के हमले में घायलो ने अस्पताल में उपचार कराया। सभी घायल खतरे से बाहर बताये जा रहे है।

इस संबंध में समाजसेवी राजीव महतो ने बताया कि कॉलोनी स्थित पीपल पेड़ पर मधुमक्खियों का छत्ता लगा था। वे सभी सड़क से गुजर रहे थे, तभी अचानक मधुमक्खियों ने उन पर हमला कर दिया। शोर मचाते हुए वे सभी भागने लगे। इस दौरान हमें व अन्य तीन लोगों को मधुमक्खियों ने अपने चपेट में ले लिया। मधुमक्खीयों के हमले के दौरान अफरा तफरी का माहौल बन गया था।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *