Advertisement

उप मुखिया ने मध्य विद्यालय गाल्होवार में बांटे शैक्षणिक किट

प्रहरी संवाददाता/विष्णुगढ़ (हजारीबाग)। विष्णुगढ़ प्रखंड के हद में राजकीय मध्य विद्यालय गाल्होवार में 6 फरवरी को विद्यालय के छात्र-छात्राओं के बीच शैक्षणिक किट का वितरण किया गया। पंचायत के उप मुखिया इरफान अंसारी ने स्कूल के प्रभारी प्रधानाध्यापक व् अध्यापको की मौजूदगी में अपने स्तर से कक्षा एक से कक्षा 8 तक के उपस्थित कुल 410 छात्र-छात्राओं के बीच कॉपी कलम दिया।

इस अवसर पर उप मुखिया ने कहा कि बच्चे प्रतिदिन स्कूल जरुर आएं और पढ़ाई लिखाई में पुरा ध्यान दें। मन लगाकर पढ़े। उन्होंने कहा कि जो बच्चें परीक्षा में अच्छे अंक से प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान लाते हैं उन्हें इससे बढ़कर पुरस्कृत कर सम्मानित किया जाएगा। साथ ही जानकारी दी कि उनके द्वारा अपने पंचायत के सभी सरकारी विद्यालयों में शैक्षणिक किट का वितरण किया जा रहा है। गरीब, असहाय, अनाश्रित बच्चों को मदद के लिए वे हर समय तत्पर हैं।

स्कूल के प्रभारी प्रधानाध्यापक प्रदीप राम ने उप मुखिया का आभार प्रकट किया। इस बीच बच्चों को कॉपी, कलम मिलने पर काफी उत्साहित दिखे।

यहां उप मुखिया इरफान अंसारी, स्कूल के प्रभारी प्रधानाध्यापक प्रदीप राम, वार्ड सदस्य इनामुल हक, बसंत नायक, शमीम अंसारी, वार्ड सदस्य प्रतिनिधि जागेश्वर राम, अरशद अंसारी, असलम अंसारी, डॉ प्रवीण कुमार, अब्दुल कयूम, माणिकचंद दास, शब्बीर अंसारी, रोहित लाल महतो, धानेश्वर महतो, विनय कुमार, संतोष कुमार रजक, द्वारका प्रसाद महतो, प्रदीप ठाकुर आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *