विजय कुमार साव/गोमियां (बोकारो)। गोमियां प्रखंड के हद में पलिहारी गुरुडीह पंचायत स्थित भगत अहरा तालाब में घाट निर्माण कार्य का जिप सदस्य ने शिलान्यास किया। यहां उपस्थित ग्रामीण महिलाओं ने जनप्रतिनिधियों के समक्ष पानी की समस्या को रखा।
जानकारी के अनुसार गोमियां प्रखंड के हद में पलिहारी गुरुडीह पंचायत स्थित भगत अहरा तालाब में घाट निर्माण का शिलान्यास 6 फरवरी को मुख्य अतिथि के तौर पर ज़िला परिषद अध्यक्षा सुनीता देवी तथा जिप सदस्य डॉ सुरेंद्र राज ने संयुक्त रूप से किया।
तालाब में घाट निर्माण का शिलान्यास होने से आसपास के रहिवासी हर्षित नजर आए, वहीं दूसरी ओर पलिहारी पंचायत की महिलाओं ने पानी की घोर समस्या से जिप अध्यक्षा को अवगत कराया और कहा कि गोमिया में दो पानी टंकी होने के बावजूद हम सभी प्यासे हैं। हमें पानी की आपूर्ति नहीं हो रहा है। आलम यह है कि घर के मुखिया सुबह होते ही पीने के पानी के लिए दौड़ लगाते हैं।
जिप सदस्य डॉ राज ने कहा कि हमने अपनी आवाज पत्र के माध्यम से पानी की समस्या से बोकारो उपायुक्त को अवगत कराया है। उनकी ओर से पानी की समस्या का निदान करने का आश्वासन दिया गया है। आने वाले समय में अगर पानी की समस्या का निदान नही होता है तो इसके लिए वे रहिवासियों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ आंदोलन की शंखनाद करेंगे।

जिप अध्यक्षा सुनीता देवी ने कहा कि महिलाओं की पानी की समस्या सुनकर उन्हें दु:ख हो रहा है। वह अपने स्तर से इस समस्या को सुलझाने की कोशिश करेंगी। मौके पर गोमियां पंचायत के मुखिया बलराम रजक, पलिहारी मुखिया, पंसस सुशीला देवी, वार्ड सदस्य यासमीन परवीन, सोनी साहु, शंभू लाल, समाजसेवी शिव शंकर दुबे, रोहित यादव, चंदन पासवान, नरेश साव, विशाल चौहान, शीला रानी, अशोक यादव सहित कई गणमान्य मौजूद थे।
विशेष यह कि शिलान्यास को लेकर संबंधित ठेकेदार को दोहरी परेशानी का सामना करना पड़ा। ठेकेदार के कर्मचारी में अनुसार पूर्व में सांसद तथा विधायक का नाम पट्टी में लिखना था। भूलवश नाम छूट जाने के कारण आनन फानन में उसके बगल में दूसरा पट्टी लगाना पड़ा।
![]()












Leave a Reply