Advertisement

चित्रगुप्त महापरिवार के महासम्मेलन पर विचार विमर्श

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला चित्रगुप्त महापरिवार की बैठक जिला के हद में तेनुघाट एवं पेटरवार में सुधीर कुमार सिन्हा एवं तेनुघाट चित्रगुप्त महापरिवार के वरीय सदस्य मोहन प्रसाद श्रीवास्तव की अध्यक्षता में संपन्न हुई।

बैठक में आगामी 9 अप्रैल को होने वाले चित्रगुप्त परिवार के महासम्मेलन के बारे में चर्चा की गई। इस बारे में बोकारो जिला चित्रगुप्त महापरिवार के अध्यक्ष जेपी सिन्हा बताया कि आगामी 9 अप्रैल को पेटरवार में चित्रिगुप्त महापरिवार का महासम्मेलन होना तय किया गया है। जिसमें बोकारो जिला चित्रगुप्त महा परिवार के साथ साथ पूरे झारखंड, बिहार के भी चित्रांश परिवार के सदस्य उपस्थित होंगे।

इस परिचर्चा बैठक में रतनलाल, अरुण कुमार सिन्हा, संजय सिन्हा आदि ने होने वाले महा सम्मेलन के लिए किस तरह से तैयारी की जाए इस बारे में अपने-अपने विचार व्यक्त किए। बताया गया कि महापरिवार के वरीय सदस्यों को सम्मानित भी किया जाएगा। साथ ही नए-नए व्यापार संबंधित जानकारियां भी दी जाएगी।

बैठक में रमेंद्र कुमार सिन्हा, शिवशंकर सहाय, सुभाष कटरियार, पंकज कुमार सिन्हा, संजय अम्बस्ट, स्वरूप सहाय, मुन्ना श्रीवास्तव, चंदन सिन्हा, रितेश कुमार सिन्हा आदि मौजूद थे।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *