Advertisement

भाजपा बिहार-झारखंड क्षेत्रीय संगठन प्रभारी का फुसरो में स्वागत

व्यवस्था परिवर्तन के लिए ही राजनीति करती है भाजपा-नागेंद्र नाथ त्रिपाठी

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। भाजपा के बिहार और झारखंड के क्षेत्रीय संगठन प्रभारी नागेंद्र नाथ त्रिपाठी का बोकारो जिला के हद में फुसरो स्थित पूर्व सांसद रविंद्र कुमार पांडेय के आवासीय कार्यालय में 3 फरवरी को गर्मजोशी से स्वागत किया गया।

इस अवसर पर भाजपा के बिहार-झारखंड क्षेत्रीय संगठन प्रभारी त्रिपाठी ने कहा कि भाजपा सभी वर्ग के लोगो का सम्मान करती है। उन्होंने कहा कि व्यवस्था परिवर्तन के लिए ही भाजपा राजनीति करती है।

प्रधानमंत्री ने सबका साथ सबका विकास के साथ अब सबका प्रयास का नारा दिया है। उन्होंने कहा कि सामूहिक प्रयास से ही गांव व समाज का विकास होगा। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से समाज के सबसे कमजोर तबके के बीच कल्याणकारी काम करने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि हमें विरोधियों से भी प्रेम पूर्वक बातें करना चाहिए। समाज के सभी वर्गों का आदर एवं सम्मान देना भाजपाइयों का संस्कार है। संस्कार का अनुपालन सभी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को करना होगा। सभी बूथों में कार्यकर्ताओं को जाने।

उन्होंने मतदाताओं का सम्मान करने और लोगो के बीच अपनी पैठ बनाने की अपील की। यहां पूर्व सांसद रविंद्र कुमार पांडेय और बोकारो जिला मंत्री बिक्रम पांडेय ने त्रिपाठी को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।

मौके पर बोकारो विधायक बिरंची नारायण, जिलाध्यक्ष भरत यादव, पूर्व 20 सूत्री जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मण नायक, पूर्व जिला अध्यक्ष रोहित लाल सिंह, वरीय भाजपा नेता मघूसूदन प्रसाद सिंह, मंडल अध्यक्ष राम किंकर पांडेय, निवर्तमान अध्यक्ष भाई प्रमोद सिंह, आदि।

महामंत्री दिनेश सिंह व टुनटुन तिवारी, सुरेश दूबे, रोहित मित्तल, नवल किशोर सिंह, शंकर सिन्हा, लाल मोहन महतो, मनोज कुमार, संतोषी सिन्हा, अनिल गुप्ता, सुनील मंडल, अशोक रविदास आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *