ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। सशक्त महिला संस्थान और आदर्श योग कक्षा महिला कॉलेज की ओर से महिलाओं का समूह 3 फरवरी को गिरिडीह जिला के हद में सम्मेद शिखर मधुबन में महापारणा महाप्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होने मधुबन पहुंची।
यहां चल रहे सात दिवसीय कार्यक्रम में सभी महिलाओं ने हिस्सा लिया और जैन मुनि प्रसन्न सागर जी महाराज जो 557 दिन तक निर्जला उपवास में थे, उनसे आशीर्वाद भी प्राप्त किया।

मधुबन स्थित भगवान के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होकर बहनों ने अपने आपको गौरवान्वित महसूस किया। इस दौरान मधुबन के विभिन्न मंदिर का भ्रमण भी किया। साथ ही वहां चल रहे लंगर में प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम का नेतृत्व सशक्त महिला संस्थान की सचिव पुष्पा शक्ति कर रही थी।
कार्यक्रम में सशक्त महिला संस्थान के अध्यक्ष नीतू शोला, उपाध्यक्ष सीमा देवी, सदस्य व योग साधक लक्ष्मी छाया, प्रमिला सिन्हा, आशा सिन्हा, आशा चौरसिया, मधु सिंह, रीता सिंह, ममता कंधवे, सीमा लाल, शकुंतला बर्णवाल, बेबी देवी आदि शामिल थी।
![]()












Leave a Reply