Advertisement

आशीर्वाद टॉवर की घटना को लेकर शोक सभा का आयोजन

प्रहरी संवाददाता/तेनुघाट (बोकारो)। धनबाद के आशीर्वाद टावर में बीते दिनों हुए आगजनी की घटना में चार बच्चे समेत 14 लोगों की हृदय विदारक मौत हो गयी थी। सभी मृतक चित्रांश समाज से जुड़े थे। सभी दिवंगत आत्मा की शांति हेतु गिरिडीह के चित्रांश समाज द्वारा शास्त्रीनगर स्थित दुर्गा मंडप के समीप एक शोक सभा आयोजित किया गया।

आयोजित शोक सभा में उपस्थित गणमान्य जनों ने दो मिनट का मौन रख कर सभी मृतक आत्मा के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित किया। शोक सभा में राष्ट्रीय कायस्थ वृन्द जिलाध्यक्ष एम के वर्मा, जिलां सचिव संजीव कुमार सज्जन, राष्ट्रीय प्रवक्ता राजेश कुमार, उमाशंकर प्रसाद, आदि।

शिवेन्द्र कुमार सिन्हा, पूर्व विधायक ज्योतिंद प्रसाद, भाकपा माले नेता राजेश सिन्हा, कुसुम सिन्हा, ममता सिन्हा-2/2/23.तनुजा सहाय, अनूप कुमार सिन्हा, अरविंद सिन्हा, ओंकार सिन्हा, जितेंद्र अग्रवाल, पवन सिन्हा, अखिल भारतीय कायस्थ समाज के उमाकांत सिन्हा आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *