प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बेरमो विधायक कुमार जयमंगल उर्फ अनूप सिंह ने 2 फरवरी को अपने विधानसभा क्षेत्र पेटरवार प्रखंड के हद में अंगवाली गांव के बनेथानधाम स्थित सदगुरु सदाफल देवजी महराज मंदिर परिसर में विधायक मद से चाहरदिवारी निर्माण का शिलान्यास किया। यहां शिलान्यास के अवसर पर दर्जनों विहंगम योग संत समाज के अनुयायी, पंचायत प्रतिनिधि व ग्रामीण रहिवासी उपस्थित थे।
शिलान्यास के अवसर पर यहां सर्वप्रथम विधायक ने ‘अ’ अंकित श्वेतध्वज फहराए। इसके बाद मंदिर में प्रवेश कर सदगुरु सदाफल देवजी महराज की मूर्ति के समक्ष नतमस्तक हुए। विहंगम योग संत समाज की ओर से उन्हें शॉल ओढ़ाकर, फूल माला पहनाकर तथा बुके देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर विधायक सिंह ने संत समाज को आश्वस्त किए कि निर्माण को अंतिम तक पहुंचाया जाएगा। साथ ही यहां के लिये अन्य जरूरी संसाधन भी वे मुहैया कराएंगे।

मौके पर विधायक के निजी सचिव, पेटरवार प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष शब्बीर अंसारी, विधायक प्रतिनिधि कमलेश प्रसाद, परवेज अख्तर, विहंगम योग संत समाज बोकारो जिला संयोजक नीलकंठ रविदास, बेरमो कोयलांचल संयोजक आनंद केशरी, सह संयोजक प्यारेलाल यादव सहित केपी सिंह, शिवचंद यादव, विभाष सिंह, पंचानन साव, आदि।
नरेश मिश्रा, कमल साव, खिरोधर गोप, पंचायत के मुखिया धर्मेंद्र कपरदार, गौरीनाथ कपरदार, पंसस बोबी देवी, सत्यजीत मिश्रा, ललन सोनी, गंगा साव, काली सिंह, नारायण मल्लाह, जितेंद्र सिंह, अमित मिश्रा के अलावा कई पंचायत प्रतिनिधि व ग्रामीण रहिवासी उपस्थित थे।
![]()












Leave a Reply