Advertisement

दीदीजी फाउंडेशन संस्काशाला के बच्चों ने सम्मान समारोह में दी बेहतरीन प्रस्तुति

फिरोज आलम/जैनामोड़ (बोकारो)। दीदीजी फाउंडेशन संस्कारशाला के बच्चों ने पत्रकार संघ के 16वे सम्मान समारोह में बेहतरीन प्रस्तुति देकर उपस्थित गणमान्य जनों का दिल जीत लिया।

पत्रकार संघ के 16वें सम्मान समारोह में बिहार की राजधानी पटना के कुरथौल स्थित फुलझड़ी गार्डन स्थित दीदीजी फाउंडेशन संस्कारशाला के बच्चों ने राधा- कृष्ण और होली सांग पर लाजवाब प्रस्तुति देकर समां बाध दिया। प्रस्तुति देने वाले बच्चों में करण रूद्र, अंजली, लवती, रिया, स्वाति, प्रियंका, साक्षी, रश्मि, आसी, रितिका, सोनाली और खुशी शामिल है।

प्रस्तुति देने वाले सभी बच्चों को पूर्व केन्द्रीय मंत्री सी.पी.ठाकुर और पत्रकार संघ के सचिव सह मुख्य संपादक रंजीत कुमार ने प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर दीदीजी फाउंडेशन की संस्थापक डॉ नम्रता आनंद ने बताया कि बच्चों में प्रतिभा की कमी नहीं है। इन बच्चों को यदि प्रोत्साहित कर उन्हें उचित मंच दिया जाये तो वे भी अपनी प्रतिभा से आमजनों का दिल जीत सकते हैं।

उन्होंने बताया कि उनकी संस्था दीदी जी फाउंडेशन हमेशा से इस दिशा में काम करती रही है कि बच्चों में छुपी प्रतिभा को विभिन्न प्रकार से प्रशिक्षण देकर उन्हें सार्वजनिक मंच पर लाकर उनमें आत्मविश्वास लाया जा सके।

डॉ नम्रता ने बच्चों को मंच देने के लिए पत्रकार संघ के सचिव सह मुख्य संपादक रंजीत कुमार का आभार व्यक्त किया। मौके पर दर्जनों गणमान्य सहित सैकड़ो रहिवासी उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *