Advertisement

गणतंत्र दिवस पर सत्यलोक द्वारा पाठ्य सामग्री का वितरण

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। गणतंत्र दिवस के अवसर पर स्वयं सेवी संस्था सत्यलोक द्वारा बोकारो एवं हजारीबाग जिला के हद में नरकी तथा स्वांग में निर्धन बच्चों के बीच पाठ्य सामग्री का वितरण किया गया।

जानकारी के अनुसार 26 जनवरी के पावन अवसर पर सत्यलोक संस्था के द्वारा चलाए जा रहे नि:शुल्क शिक्षा प्रोग्राम के तहत अध्ययन रत गरीब बच्चो के बीच संस्था के चेयरपर्सन संगीता कुमारी के द्वारा पाठ्य सामग्री एवं चॉकलेट का वितरण किया गया।

बताया जाता है कि सत्यलोक द्वारा हजारीबाग जिला के हद में बिष्णुगढ़ प्रखंड के नरकी के समीप नवाडीह, बोकारो जिला के हद में गोमियां प्रखंड के पिपराडीह और गांधीग्राम में नि:शुल्क शिक्षा का कार्यक्रम पिछले दो सालो से चलाया जा रहा है।

इस अवसर कर 150 से अधिक बच्चो को पाठ्य सामग्री और सभी बच्चो के बीच टिफिन बॉक्स का वितरण किया गया। इस अवसर पर सत्यलोक संस्था के संस्थापक सत्येंद्र राय ने बच्चो को प्रेरणा से ओत प्रोत कहानियां सुना कर उनमें एक नई ऊर्जा का संचार किया। बाकी अन्य सदस्यो की ऊर्जा ने बच्चो का दिल जीत लिया।

आपको यह जानकर हैरानी होगी कि उक्त बच्चे गरीब किसान परिवार से ताल्लुक रखते हैं। जिनकी शिक्षा का जिम्मा सत्यलोक संस्था ने लिया हैं। उनके बेहतर भविष्य के लिए संस्था लगातार काम कर रही हैं।

सत्यलोक – एक नई आशा’ जो बोकारो जिला के हद में गोमियां एवं कथारा स्थित एक समाजसेवी संस्था है। संस्था बीते 20 वर्षो से समाज सेवा के लिए कार्यरत है। पिछले दो वर्ष से लगभग 250 गरीब बच्चों को निशुल्क, बेहतर और नैतिक मूल्यों से परिपूर्ण शिक्षा देने का कार्य कर रही है।

और जरूरत पड़ने कर इनका इलाज और अन्य देख रेख भी करते हैं। सत्यलोक के संस्थापक एस एन राय के अनुसार संस्था द्वारा नि:शुल्क शिक्षा का प्रोग्राम चार अलग अलग जगहों पर सफलतापूर्वक चल रही हैं, जिसमें गांधीग्राम, पिपराडीह, नरकी और कथारा शामिल है।

इन बच्चो को जीवन से जुड़ी हर पहलू का ज्ञान देकर उनके लिए एक बेहतर भविष्य सुनिश्चित करके, पिछड़े हुए वर्गो को मुख्य समाज के बराबर में लाने के उद्देश्य से ये संस्था बीते 20 वर्षो से लगातार पूरी तत्परता के साथ काम कर रही हैं। इस मौके पर सत्यलोक संस्था के संस्थापक सत्येंद्र राय, आनंद निषाद, जूलियस, सुबोध, रोहन, गणेश कुमारी रवि आदि मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *