Advertisement

सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय का काम कर रही है मोदी सरकार-सांसद

आखंड भ्रष्टाचार में डूबी है हेमंत सोरेन की झारखंड सरकार-सुशील सिंह

प्रहरी संवाददाता/फुसरो (बोकारो)। औरंगाबाद के सांसद सुशील कुमार सिंह ने 25 जनवरी को बोकारो जिला का दौरा किया। दौरे के क्रम में सांसद सिंह ने जिला के हद में करगली स्थित सीसीएल रेस्ट हाउस मे बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय की नीति पर काम कर रही है।

सांसद सिंह ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार बिना भेदभाव के सभी सरकारी योजनाओं का लाभ सभी जाति और धर्म के माननेवालों तक पहुंच रही है, जिससे भ्रष्टाचार की कहीं कोई गुंजाइश नहीं है। उन्होंने वर्तमान झारखंड सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि हेमंत सोरेन के नेतृत्व में झारखंड सरकार आखंड भष्टाचार में डूबी हुई है।

उन्होंने कहा कि झारखंड के मुख्यमंत्री पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं। ईडी मामला दर्ज कर जांच पड़ताल कर रही है। सीएम सोरेन के कई करीबी जेल में है। कई विधायक पर भी संगीन आरोप है और कई जेल में है। सांची प्रखंड से लेकर सचिवालय तक भ्रष्टाचार का बोलबाला है। सिंह ने कहा कि हेमंत सोरेन सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो गई है।

सांसद सिंह 25 जनवरी को पूर्व भाजपा सांसद रविंद्र कुमार पांडेय के बोकारो जिला के हद में फुसरो स्थित आवास पर उनके प्रपौत्रो के यज्ञोपवीत संस्कार कार्यक्रम में शामिल होने फुसरो आये हुए थे।

मौके पर बीएंडके क्षेत्र के महाप्रबंधक एम कोटेश्वर राव, ढोरी क्षेत्र के क्षेत्रीय प्रबंधक कार्मिक एवं प्रशासन प्रतुल कुमार, एनटीएफ नेता चेतलाल महतो, श्रमिक नेता एवं समाजसेवी अंजनी सिंह, सुधीर किशन उर्फ भोलाजी, मंचू सिंह, संदीप यादव, राजेश सिंह, मोनू तिवारी, बहादुर पासवान, विक्की सिंह, जैन सिंह, विजय सिंह आदि गणमान्य उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *