प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। पेटरवार प्रखंड के हद में विभिन्न सरकारी विद्यालयों, महाविद्यालयों में 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर जागरूकता रैली निकाली गई। रैली में बड़ी संख्या में छात्र-छात्रा तथा ग्रामीण रहिवासी शामिल हुए।
जानकारी के अनुसार अंगवाली स्थित राजकीय मध्य विद्यालय में मुखिया धर्मेंद्र कपरदार, विद्यालय शिक्षकों, बीएलओ एवं अन्य प्रतिनिधियों की उपस्थिति में रैली निकाली गई। रैली के दौरान यहां पर मतदाताओं को वोट डालने के अधिकार को अक्षूण बनाए रखने का संकल्प को दुहराया गया।
मौके पर उक्त पंचायत के उप मुखिया रियाज अहमद, प्रधानाध्यापक राधेकृष्ण रजवार, रोजगार सेवक वीरेंद्र महतो, बीएलओ उषा देवी, छोटन नायक, तारकेश्वर कपरदार आदि उपस्थित थे।
एक अन्य जानकारी के अनुसार पेटरवार प्रखंड के हद में पिछरी स्थित बिन्देश्वरी दुबे आवासीय महाविद्यालय (बीडीए कॉलेज) में भी शिक्षकों के नेतृत्व में मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई, तथा संकल्प सभा का आयोजन किया गया।
![]()












Leave a Reply