Advertisement

सेल गुवा सीजीएम ने तीन सेलकर्मियों को किया पुरस्कृत

सिद्धार्थ पांडेय/जमशेदपुर (झारखंड)। पश्चिमी सिंहभूम जिला के हद में गुवा स्थित सेल खदान प्रबंधन ने सीजीएम बीके गिरी के नेतृत्व में स्थानीय क्लब में 3 सेलकर्मियों को दीर्घकालीन सेवा पुरस्कार से पुरस्कृत किया।

कार्यक्रम का शुभारम्भ बतौर मुख्य अतिथि सीजीएम बीके गिरी, विशिष्ट अतिथि महाप्रबंधक एन के झा, सीएमओ डॉ विप्लव दास, सीएन चौधरी, महाप्रबंधक सीबी कुमार, सुमन कुमार के अलावे विभिन्न यूनियनों के पदाधिकारियों में दुचा टोप्पो, रामा पांडेय, जय सिंह नायक, अजिताभ हेंब्रम, नरेश दास ने किया।

सीजीएम गिरी ने सेल में अपनी पच्चीस साल सेवा देने वाले 3 सेल अधिकारी व कर्मचारी जिसमें मेकनिकल विभाग के एसएन तिवारी, मिथिलेश ठाकुर तथा तुलसी नाथ केसरी को स्मृति चिन्ह के साथ-साथ डीनर सेट व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

उन्होंने सभी सेलकर्मियों के बेहतर, स्वस्थ एवं सुखमय भविष्य की कामना की। मौके पर सेल के अधिकारीगण, दर्जनों सेलकर्मी तथा विभिन्न यूनियन के प्रतिनिधि शामिल थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *