Advertisement

यज्ञ स्थल पहुंचे कांग्रेसी नेता रणविजय सिंह

यज्ञ स्थल पर कांग्रेस नेता का भव्य स्वागत

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में कथारा चार नंबर के दुर्गा मंडप स्थित यज्ञ स्थल प्रांगण में 24 जनवरी की देर शाम धनबाद के कांग्रेसी नेता एवं बिहार जनता खान मजदूर संघ के महामंत्री रणविजय सिंह यज्ञ स्थल पहुंचे। यहां उपस्थित जनों ने कांग्रेस नेता का भव्य स्वागत किया।

जानकारी के अनुसार कथारा चार नंबर में आयोजित होने वाले लक्ष्मी नारायण महायज्ञ सह हनुमान प्राण प्रतिष्ठा स्थल पहुंचकर कांग्रेसी नेता रणबिजय सिंह ने यज्ञ समिति के सचिव अजय कुमार सिंह सहित अन्य गणमान्य जनों से भेंट कर यज्ञ में सहयोग की बात कही।

आगामी 30 जनवरी से 5 फरवरी तक कथारा चार नंबर में आयोजित होने वाले लक्ष्मी नारायण महायज्ञ सह हनुमान प्राण प्रतिष्ठा के आयोजन की सूचना पाकर कांग्रेसी नेता रणविजय सिंह उक्त स्थल पर पहुंचे तथा यथोचित सहयोग की बात कही। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि उनका जुड़ाव कथारा से रहा है।

उनके पिता का भी लगाव पूर्व में यहां से था। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के यज्ञ के आयोजनों से वातावरण शुद्ध होता है और रहिवासियों में अच्छी भावना जागृत होती है, जिससे उक्त क्षेत्र का चौमुखी विकास होता है।उन्होंने यज्ञ समिति के सचिव अजय कुमार सिंह से भेंट कर उक्त यज्ञ आयोजन में आवश्यक सहयोग की बात कही।

इस अवसर पर उपरोक्त के अलावा बबलू तिवारी, पिंटू सिंह सहित यज्ञ समिति के सचिव अजय कुमार सिंह, सीएस प्रसाद, वेदव्यास चौबे, तपेश्वर चौहान, विजय यादव, एम एन सिंह, सूर्यकांत त्रिपाठी, कमलकांत सिंह, राजेश पांडेय, देवेंद्र यादव, अमनदीप सिंह, संतोष सिन्हा, इंद्रजीत सिंह, सुदीप मंडल, सिकंदर पासवान, राजेश कुमार, आदि।

विजय चौहान, देवाशीष आस, संतोष पांडेय, मुकेश गिरी, दुलीचंद चौहान, बिंदु चंद हेंब्रम, सुरेश राम, सुदीप मंडल, सुजीत मिश्रा, सोनू मिश्रा, रवि चौहान, सोनू पांडेय, अर्जुन चौहान, भीखम कुमार, कथारा ओपी प्रभारी प्रिंस कुमार सिंह आदि ने कांग्रेसी नेता को गुलदस्ता देकर तथा शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *