Advertisement

तेनु डैम में छह लाख से अधिक मत्स्य अंगुलिका का संचयन

जांच में हजारों मत्स्य अंगुलिका मृत पाई गई

विजय कुमार साव/गोमियां (बोकारो)। गोमियां प्रखंड के हद में तेनुघाट तीन नंबर स्थित तेनु डैम घाट के जलाशय में छह लाख सद अधिक मत्स्य अंगुलिका का संचयन किया गया। इस अवसर पर यहां जिला मत्स्य पदाधिकारी मौजूद थी।

तेनुघाट जलाशय (तेनु डैम) के तीन नंबर घाट में हर वर्ष मत्स्य अंगुलिका छोड़ा जाता है। ऐसी जानकारी 24 जनवरी को देते हुए जिला मत्स्य पदाधिकारी भार्गवी ने बताया कि साढ़े छह लाख मत्स्य अंगुलिका छोडा जाना था, किंतु छह लाख पच्चीस हजार एक सौ उन्तालीस मत्स्य अंगुलिका छोड़ा जा सका।

उन्होंने कहा कि कुल तेरह लाभुकों ने आज मत्स्य अंगुलिका का संचयन किया। वहीं दूसरी ओर पूर्व में जलाशय में लाखों की संख्या में अंगुलीका छोड़ी गई थी, किंतु हजारों मछलियां मरी हुई पाई गई। इस संबंध में उन्होंने बताया कि जितनी मछलियां मरी पाई गई है उस हिसाब से उसमें वजन कम किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि जो बीज उत्पादक है उन्हें संचयन के लिए देना है। ऐसे तो सभी जगह के लाभुकों को इस संचयन में जगह दी गई है।
पुराने लाभुक जिनका नाम संचयन में नहीं होने से अपने को कोसते नजर आए।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *