Advertisement

ग्रामीणों के बीच कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन

सिद्धार्थ पांडेय/जमशेदपुर (झारखंड)। पश्चिमी सिंहभूम जिला के हद में नोवामुंडी ब्लॉक गांव दुधविला टोला उदिया साई में चंद्रमोहन केरई एवं सुधीर के संयुक्त नेतृत्व में जनसंपर्क अभियान चलाया गया।

इस अवसर पर ग्रामीणों के बीच कंबल वितरण कार्यक्रम पूर्व जिला परिषद सदस्य नोवामुंडी भाग एक सह जिला भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष पश्चिमी सिंहभूम चाईबासा एवं जिला हिन्द मजदूर सभा के अध्यक्ष शंभू हाजरा ने किया।

इस अवसर पर हाजरा के जिला भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा मीडिया प्रभारी सह हिंद मजदूर सभा यूनियन जिला के सचिव नितेश, जिला भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के आईटी प्रभारी सह जिला एचएमएस यूनियन के कानून प्रकोष्ठ मनीष पासवान, दूध विला गांव के रहिवासी हरिचरण करेई मुख्य रूप से कार्यक्रम में उपस्थित थे।

साथ ही ग्रामीणों के रोजमर्रा समस्याओं के बारे जानकारी ली गई एवं पानी की समस्या, वृद्धा पेंशन, राशन कार्ड, शिक्षा, स्वास्थ्य संबंध आदि भारत सरकार द्वारा जन कल्याणकारी योजनाओं को बताया गया।

यहां शंभू हाजरा ने ऑन द स्पॉट पंचायत सेवक से फोन में बात कर ग्रामीणों की समस्याओं को बताया और यथाशीघ्र इस संबंध में काम करने को कहा। ग्रामीणों द्वारा हाजरा के स्वागत में फूल माला से स्वागत किया गया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *