Advertisement

कर्पूरीग्राम में थाना का दर्जा देना स्वागत योग्य कदम-बंदना सिंह

कर्पूरी ठाकुर की कर्मभूमि ताजपुर को अनुमंडल एवं विधानसभा का दर्जा मिले-बंदना

एस. पी. सक्सेना/समस्तीपुर (बिहार)। बिहार सरकार द्वारा कर्पूरीग्राम को थाना का दर्जा देना स्वागत योग्य कदम है। कर्पूरीग्राम को प्रखंड एवं अंचल का भी दर्जा देने समेत कर्पूरी ठाकुर की कर्मभूमि ताजपुर को अनुमंडल एवं विधानसभा का भी दर्जा देने की मांग महिला संगठन ऐपवा के समस्तीपुर जिलाध्यक्ष सह भाकपा माले राज्य कमिटी सदस्य बंदना सिंह ने किया है।

इस आशय से संबंधित प्रेस विज्ञप्ति जारी कर महिला नेत्री ने 23 जनवरी को कहा कि नये थाना की स्थापना से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था की स्थिति में सुधार होगा।

उन्होंने बिहार सरकार से पूर्व मुख्यमंत्री जननायक स्व. कर्पूरी ठाकुर के जन्मभूमि कर्पूरीग्राम को प्रखंड एवं अंचल का भी दर्जा देने की मांग की, ताकि क्षेत्र में विकास की गति तेज हो सके। उन्होंने कर्पूरी ठाकुर के कर्मभूमि ताजपुर जहां से स्व. ठाकुर विधानसभा चुनाव लड़ा करते थे, उन्हें हराने के लिए साजिश के तहत विधानसभा का दर्जा समाप्त कर क्षेत्र को जहां-तहां बांटकर तहस-नहस कर दिया गया था।

उन्होंने सरकार से समस्तीपुर जिला के हद में ताजपुर को पुनः विधानसभा एवं अनुमंडल का दर्जा देने की मांग की। उन्होंने कर्पूरीग्राम-ताजपुर-पातेपुर-महुआ-भ गवानपुर चीर लंबित नई रेल लाईन परियोजना को केंद्र की मोदी सरकार द्वारा ठंडे बस्ते में डाल देने का आरोप लगायी है। महिला नेत्री ने बिहार सरकार से इसमें हस्तक्षेप कर इस परियोजना को पुनः चालू कराने की मांग की।

महिला नेत्री बंदना ने नीतीश कुमार के लंबे मुख्य मंत्रीत्व काल में जिले में एक भी कालेज नहीं खोले जाने पर चिंता प्रकट करते हुए कर्पूरी ठाकुर के माता- पिता के नाम पर खुले गोखुल कर्पूरी फुलेश्वरी महाविद्यालय को अंगीभूत करने की भी मांग की है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *