Advertisement

झारखंड की हेमंत सरकार भष्टाचार में लिप्त है-लक्ष्मण नायक

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो के पूर्व 20 सूत्री जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मण नायक ने कहा कि हेमंत सरकार भ्रष्टाचार में लिप्त है। झारखंड की संपत्तियों को सोरेन परिवार ने सिर्फ लूटा है। नायक 22 जनवरी को बोकारो जिला के हद में फुसरो स्थित भाजपा महामंत्री दिनेश सिंह के आवास पर पत्रकार वार्ता में कही।

नायक ने कहा कि जिस जल, जंगल, जमीन की रक्षा और अबुआ राज के नाम पर हेमंत सोरेन ने झारखंड की आम आवाम को धोखा देकर सत्ता हासिल किया, उसी जल, जंगल, जमीन को लूटने का काम किया है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार अंग्रेज हमारे देश की खनिज संपदा को लूटते थे।

उसी तर्ज पर हेमंत सोरेन की सरकार भी झारखंड की संपत्तियों को लूट रही है। उन्होंने कहा कि खनिज संपदा से जो राजस्व सरकारी खाते में जाने चाहिए थे। वह पैसे सोरेन परिवार के पास जा रहा है। मौके पर सहदेव साव, एलबीएस के प्राचार्य रविंद्र कुमार सिंह आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *