Advertisement

तेनुघाट में गणतंत्र दिवस परेड का पूर्वाभ्यास

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। 74वे गणतंत्र दिवस को लेकर परेड का पूर्वाभ्यास 22 जनवरी को बोकारो जिला के हद में तेनुघाट स्थित चिल्ड्रेन पार्क मैदान में किया गया। परेड कमांडर के नेतृत्व में 8 टोलियां बनाई गई।

संबंधित टोलियों में पुलिस फोर्स का एक प्लाटून, कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय पेटरवार का एक प्लाटून, कस्तुरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय गोमियां का एक प्लाटून, जवाहर नवोदय विद्यालय का एक प्लाटून, एनसीसी का एक प्लाटून, जवाहर नवोदय विद्यालय का स्काउट गाइड का एक प्लाटुन, डीएवी स्काउट का प्लाटून और डीएवी गाइड का एक प्लाटुन शामिल था।

इस अवसर पर सभी ने परेड का पूर्वाभ्यास किया। परेड रिहर्सल के समय बेरमो के अनुमंडल पदाधिकारी अनंत कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सतीश चंद्र झा, तेनुघाट ओपी प्रभारी सुनील कुमार आदि मौजूद थे।

अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के निर्देश पर पूर्वाभ्यास 24 जनवरी तक जारी रहेगा। 24 जनवरी को फुल ड्रेस रिहर्सल की जाएगी। अनुमंडल पदाधिकारी बेरमो एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बेरमो परेड पूर्वाभ्यास का निरीक्षण करेंगे।

जानकारी के अनुसार बेरमो अनुमंडल मुख्यालय का मुख्य समारोह तेनुघाट स्थित चिल्ड्रन पार्क मैदान में झंडोत्तोलन व परेड का आयोजन किया जाएगा।

रिहर्सल के दौरान अधिवक्ता वीरेंद्र प्रसाद, सुभाष कटरियार, अनुमंडल कार्यालय के नाजिर नेयाज अहमद, जे पी झा, अनिल कुमार टूडु, आर एस पासवान आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *