Advertisement

ओमान से 25 दिन बाद आज पहुंचेगा धनेश्वर महतो का शव

प्रहरी संवाददाता/बगोदर (गिरिडीह)। तमाम कोशिशों के बाद आख़िरकार 25 दिनो बाद धनेश्वर महतो का शव ओमान की राजधानी मस्कट से देश की राजधानी दिल्ली 23 जनवरी की सुबह 2:55 बजे कार्गो से दिल्ली पहुँचेगा। दिल्ली से सुबह 9:05 बजे कोलकत्ता पहुंचेगा। कोलकत्ता से एम्बुलेंस से सड़क मार्ग से बगोदर प्रखंड के हद में मृतक का शव उसके पैतृक गांव घाघरा लाया जायेगा।

बताते चलें कि बगोदर थाना के हद में घाघरा निवासी धनेश्वर महतो की बीते वर्ष 28 दिसंबर को ओमान में काम करने के दौरान मौत हो गयी थी। घटना के बाद मृतक का पूरा परिवार सदमे से गुजर रहा था। पति का शव ओमान से मंगाने को लेकर पत्नी गीता देवी लगातार गुहार लगा रही थी।

लेकिन लाख कोशिशो के बाद भी मृतक का शव नहीं आ पा रहा था। वहीं कंपनी के द्वारा मुआवजे को लेकर कोई सार्थक जवाब न मिलने से परिवार के सदस्यगण काफी परेशान थे। मृतक धानेश्वर महतो का मासूम पुत्र साजन कुमार(12 वर्ष), कुंदन कुमार(07 वर्ष) के लालन-पालन व पढाई लिखाई को लेकर गणमान्य ग्रामीण रहिवासी काफी चिंतित हैं।

इस मामले को लगातार मीडिया के माध्यम से सरकार से गुहार लगाने वाले प्रवासी मजदूरों के हितार्थ में हमेशा कार्य करने वाले समाजिक कार्यकर्ता सिकन्दर अली का कहना है कि ऐसे गरीब असहाय रहिवासियों को कंपनी के साथ-साथ सरकार को भी आर्थिक मदद करनी चाहिए, ताकि बच्चों का लालन-पालन और पढाई लिखाई ठीक ढंग से संभव हो सके। इधर शव आने से मृतक के परिजनों में थोड़ी राहत देखा जा रहा है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *