Advertisement

वज्रपात से मृतक के आश्रित को आपदा प्रबंधन द्वारा मिला मुआवजा

प्रहरी संवाददाता/विष्णुगढ़ (हजारीबाग)। विष्णुगढ़ प्रखंड के हद में ग्राम पंचायत मडमो के डुमरियाटांड़ में 22 जनवरी को वज्रपात से हुई मौत के आश्रित को मुआवजा राशि स्वीकृति पत्र दिया गया।

जानकारी के अनुसार पार्वती कुमारी पिता सोहर हेम्र्बम जिनका पिछले 18 माह पूर्व वज्रपात से मौत हो गई थी। आपदा प्रबंधन विभाग से मुआवजा की स्वीकृति के पश्चात स्वीकृति पत्र को बगोदर के पूर्व बिधायक नागेंद्र महतो एवं कोडरमा व् हजारीबाग जिला सांसद प्रतिनिधि भुवनेश्वर पटेल द्वारा मृतक पार्वती कुमारी के पिता सोहर हेंब्रम को चार लाख रुपए का स्वीकृति पत्र सौपा।

इस अवसर पर उपरोक्त के अलावा स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि अजय मिर्धा, पंचायत समिति सदस्य बहराम हांसदा, सुखदेव महतो, घनश्याम महतो, जगदीश महतो, कैलाश महतो, अर्जुन महतो, रामानंद सिंह, अरबिंद सिंह, शनिचर सोरेन, विजय काली सहित काफी संख्या में ग्रामीण रहिवासी मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *