Advertisement

युवा व्यवसायी संघ संरक्षक मंडली की बैठक संपन्न

युवा व्यवसायी संघ प्रधान कार्यालय में संघ की बैठक संपन्न

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में युवा व्यवसायी संघ फुसरों के संरक्षक मंडली की बैठक संरक्षक 21 जनवरी को आर एस तिवारी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में समिति का विस्तार किया गया।

जिसमें सर्वसम्मति से अध्यक्ष देवीदास, कार्यकारी अध्यक्ष कृष्ण कुमार, महासचिव मो• कलाम खान, उपाध्यक्ष विजय सिंह, विनोद चौरसिया, सचिव बालेश्वर पांडेय, कोषाध्यक्ष राकेश जैन एवं मीडिया प्रभारी रोहित मित्तल को बनाया गया।

बैठक में यह निर्णय लिया गया कि यह समिति आज से 6 महीने तक ही वैध रहेगी। इसके बाद चुनाव प्रक्रिया अपनायी जाएगी।
बैठक में यह तय किया गया कि गणतंत्र दिवस शालीनता के साथ सादे समारोह के रूप में मनाया जाएगा।

साथ ही साथ यह भी निर्णय लिया गया कि वैसे व्यवसायी को सम्मानित किया जाएगा, जिनका संघ को स्थापित एवं सुदृढ करने में अहम भूमिका रही है।

मौके पर कृष्ण कुमार, मो• कलाम खान, आर एस तिवारी, विजय सिंह, संतोष भगत, संजय गुप्ता, विनोद चौरसिया एवं राकेश जैन उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *