Advertisement

पतकी पंचायत घाट तेनु जलाशय में मत्स्य अंगुलिका का संचयन

विजय कुमार साव/गोमियां (बोकारो)। पेटरवार प्रखंड के हद में पतकी पंचायत के तेनुघाट जलाशय में 21 जनवरी को तीन लाख तेरह हजार मत्स्य अंगुलिका का संचयन किया गया। मौके पर विधायक की धर्मपत्नी एवं समाजसेवी कौशल्या देवी तथा जिला मत्स्य पदाधिकारी मौजूद थी।

जानकारी के अनुसार तेनुघाट जलाशय के पतकी घाट में हर वर्ष मत्स्य अंगुलिका छोड़ा जाता है। उक्त जानकारी देते हुए जिला मत्स्य पदाधिकारी भार्गवी ने बताया कि साढ़े पांच लाख मत्स्य छोड़ने की योजना था, किन्तु तीन लाख तेरह हजार का संचयन संभव हो सका।

उन्होंने बताया कि एक लाभुक को पचास मत्स्य अंगुलिका छोड़ना था किन्तु कोई इकतीस तो कोई तैंतीस हजार ही मत्स्य अंगुलिका ला पाये। इस संबंध में लाभुक से पूछताछ की जाएगी। वही बीते वर्ष जो लाभुक संचयन में थे और इस वर्ष छूट गये उस पर जांच कर कार्रवाई करने की बात कही।

उपस्थित गोमियां विधायक डॉ लम्बोदर महतो (MLA Dr Lambodar Mahto) की धर्मपत्नी सह समाजसेवी कौशल्या देवी ने कहा कि सरकार की ओर से चलाई जाने वाली यह योजना कल्याणकारी है। इससे तेनुघाट जलाशय से आसपास के रहिवासियों को रोजगार मिलेगा और अपना आजिविका चला सकेंगे।

इस वर्ष संचयन में नाम नहीं होने से कुछ लाभुक मायूस होकर कहा कि हमारा क्या होगा? जलाशय में जुड़े होने से रोजगार की प्राप्ति होती है। हमारे रोजगार का क्या होगा। मौके पर मुख्य कार्य पालक पदाधिकारी, जिप सदस्य, स्थानीय मुखिया, पूर्व पंसस, जलाशय से जुड़े दर्जनों लाभुक मौजूद थे।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *