Advertisement

इनौस जिला कमिटी की बैठक में लिया गया आंदोलनात्मक निर्णय

एस. पी. सक्सेना/समस्तीपुर (बिहार)। इंकलाबी नौजवान सभा (आरवाईए) समस्तीपुर जिला कमिटी की बैठक 20 जनवरी को भाकपा माले जिला कार्यालय लेनिन आश्रम मालगोदाम चौक पर आयोजित किया गया। बैठक में इनौस जिला कमिटी द्वारा आंदोलन करने का निर्णय लिया गया।

बैठक की अध्यक्षता इनौस जिलाध्यक्ष आसिफ होदा व संचालन जिला सचिव रौशन कुमार ने किया। बैठक में बतौर मुख्य अतिथि भाकपा-माले मिथिलांचल प्रभारी कॉमरेड धीरेंद्र झा, माले स्थाई समिति सदस्य ललन कुमार, पर्यवेक्षक जिला सचिव प्रोफेसर उमेश कुमार, आरवाईए जिला प्रभारी सुरेंद्र प्रसाद सिंह आदि उपस्थित थे।

बैठक में जिला सम्मेलन की समीक्षा, जिला के हद में सभी प्रखंड में प्रखंड कमेटी की बैठक करने एवं सदस्यता नवीनीकरण करने, आगामी 15 से 20 फरवरी तक भाकपा माले के पटना महाधिवेशन कोष एवं रैली की तैयारी, जिला से 1 हजार नौजवान को रैली में भागीदारी दिलाने, आदि।

“काम दो नहीं तो बेरोजगारी भत्ता दो” नारे के साथ नौजवानों को गोलबंद कर जिला उद्योग विभाग कार्यालय एवं जिला नियोजन कार्यालय का घेराव करने, बिजली बिल में हेराफेरी सहित अन्य मांगों को लेकर जिला मुख्यालय पर आंदोलन चलाने का निर्णय लिया गया।

बैठक में जिला कमिटी सदस्य रंजीत राम, रामसुंदर भारती, संजीव पासवान, जसमिंदर राम, कृष्णा कुमार, मुकेश कुमार गुप्ता, मो. इफ्तेखार आलम, तंनजय प्रकाश, रामबाबू पासवान, चंद्रवीर कुमार, नवीन कुमार, अभिषेक कुमार आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *